Thursday, April 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजीBSNL Diwali Bonanza offer खत्म होने में चंद दिन बाकी, 1 रुपये...

BSNL Diwali Bonanza offer खत्म होने में चंद दिन बाकी, 1 रुपये में 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान


Image Source : BSNL
बीएसएनएल

BSNL Diwali Bonanza offer: भारत की सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) का स्पेशल दिवाली बोनांजा ऑफर खत्म होने में अब केवल 5 दिन बाकी हैं और ये ऑफर 15 नवंबर को खत्म होने वाला है। बीएसएनएल का दिवाली बोनांजा ऑफर, जो केवल 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान प्रदान करता है, 15 नवंबर को बंद हो जाएगा। ये प्लान भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने विशेष रूप से नए यूजर्स के लिए लॉन्च किया था. यह ‘बोनांजा ऑफर’ मामूली कीमत पर कई बेनेफिट प्रदान करता है। इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB पर डे डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक मुफ्त सिम कार्ड शामिल है।

दिवाली बोनांजा ऑफर की डिटेल्स

ये 1 रुपये का प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था और इस प्लान के जरिए दिवाली पर कंपनी ने अपना यूजर बेस बढ़ाने की कोशिश के तहत ये स्पेशल ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच लॉन्च किया था। इस प्लान में नए यूजर्स को ये सुविधाएं मिल रही हैं-

  • एक महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • रोजाना के 100 फ्री एसएमएस
  • रोजाना का 2जीबी डेटा जिसके मुताबिक यूजर को 60 जीबी डेटा वो भी हाई स्पीड का इस प्लान में मिला था

बता दें कि पुराने यूजर्स को ये सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी और केवल वही यूजर्स इस प्लान का लाभ ले सकते हैं जिन्होंने पहली बार बीएसएनएल का प्लान लिया हो।

रिलायंस जियो ने की बीएसएनएल के साथ आईसीआर पार्टनरशिप

रिलायंस जियो ने हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो नए इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं और इनके लिए कंपनी ने राज्य में पहले से ऑपरेट कर रही सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ पार्टनरशिप की है। ये मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उन सुदूर के जियो यूजर्स को भी BSNL के नेटवर्क तक पहुंच देगा जहां जियो का कवरेज सीमित है। बीएसएनएल आईसीआर सर्विस जियो के पेश किए गए चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ड पर उपलबध है। जियो ने कहा है कि इस साझेदारी के जरिए कस्टमर्स एक ही भौगोलिक सर्कल में बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़कर चुनिंदा स्थानों पर वॉइस, डेटा और एसएमएस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं

यह भी पढ़ें

iQOO 15 में मिलेगा 5 साल का OS अपग्रेड, कलर होंगे खूबसूरत और कई फीचर्स होंगे खास





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments