Thursday, August 13, 2026
HomeएजुकेशनCBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, कैसे चेक...

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, कैसे चेक करेंगे परिणाम?


सेंट्रल बोर्ड  ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने बुधवार को 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। CBSE ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर के जानकारी दी है कि जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपना परिणाम DigiLocker Result पोर्टल (results.digilocker.gov.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रों का रिजल्ट यहां पर उपलब्ध है।

3 कैटेगरियों के लिए हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि CBSE के द्वारा ये परीक्षा 12वीं कक्षा के छात्रों की तीन कैटेगरियों के लिए आयोजित की गई थी।

  • कम्पार्टमेंट वाले छात्र: ऐसे छात्र जो 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जरूरी पांच सब्जेक्ट्स में से किसी एक में पास होने लायक अंक नहीं ला पाए थे।
  • 6 विषयों वाले छात्र: ऐसे छात्र जिन्हें एक मुख्य सब्जेक्ट की जगह एक अतिरिक्त सब्जेक्ट लेकर पास घोषित किया गया था, लेकिन वे उस मुख्य सब्जेक्ट की परीक्षा फिर से देना चाहते थे जिसमें वे पास होने के लिए जरूरी नंबर नहीं ला पाए थे।
  • सुधार (इम्प्रूवमेंट) वाले छात्र: ऐसे छात्र जो पहले ही परीक्षा पास कर चुके थे और अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए दोबारा परीक्षा में शामिल हुए।

कम्पार्टमेंट में कितने छात्र पास हुए?

जानकारी के अनुसार, CBSE की 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, इनमें से 2,75,287 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 1,11,056 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट कैटेगरी और 1,64,231 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत परीक्षा दी थी। जानकारी के अनुसार, कम्पार्टमेंट कैटेगरी में 53.08 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि CBSE ने बीते 13 मई को 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

छात्र कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट?

जिन छात्रों ने CBSE की 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के चेक कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक रिज़ल्ट पोर्टल पर जाएं।
  • यहां पर आपको CBSE क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट 2026 का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन के लिए मांगी जा रही जरूरी जानकारी को डाले और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा, यहां आप अपने मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस को चेक कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- 50 दिन से दूसरे बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे CBSE 10वीं के छात्र, एडमिशन फाइनल नहीं कर रहे स्कूल

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CBSE से रिवैल्यूएशन कराने वाले छात्रों के लिए छूट, पढ़ें गाइडलाइन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments