Saturday, April 11, 2026
HomeएजुकेशनCBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए बनाए ये नियम, अगर परीक्षा...

CBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए बनाए ये नियम, अगर परीक्षा में स्टू़डेंट्स ने की ये गलती तो नहीं मिलेंगे नंबर


Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE की तरफ से क्लास 10 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी इंस्ट्रक्शंस जारी किए गए हैं। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर गाइडलाइंस नोटिस देख सकते हैं। बता दें कि ये इंस्ट्रक्शंस साइंस और सोशल साइंस विषयों एग्जाम के लिए जारी किए गए हैं।

इस साल से, बोर्ड ने क्लास 10 साइंस और सोशल साइंस के क्वेश्चन पेपर को अलग-अलग सेक्शन में बांटा है। साइंस के क्वेश्चन पेपर को तीन सेक्शन में बांटा गया है- सेक्शन A, सेक्शन-B और सेक्शन-C। सेक्शन-A बायोलॉजी, सेक्शन-B केमिस्ट्री और सेक्शन C फिजिक्स है। सोशल साइंस के क्वेश्चन पेपर को चार सेक्शन में बांटा गया है – सेक्शन-A, सेक्शन-B, सेक्शन-C और सेक्शन-D। सेक्शन-A हिस्ट्री, सेक्शन-B जियोग्राफी, सेक्शन-C पॉलिटिकल साइंस और सेक्शन-D इकोनॉमिक्स है।

क्लास 10 बोर्ड एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंस्ट्रक्शन्स

  • कैंडिडेट जवाब लिखने के लिए आंसर बुक को साइंस में 03 सेक्शन और सोशल साइंस में 04 सेक्शन में बांटेंगे।
  • सवाल का जवाब सिर्फ उस सेक्शन के लिए तय जगह में ही लिखना है।
  • किसी सेक्शन का जवाब किसी दूसरे सेक्शन के साथ नहीं लिखा जाना चाहिए या मिलाया नहीं जाना चाहिए।
  • अगर कोई स्टूडेंट ऐसी गलती करता है, तो जवाबों को इवैल्यूएट नहीं किया जाएगा और उनके लिए कोई मार्क्स नहीं दिए जाएंगे। 
  • साथ ही, रिज़ल्ट आने के बाद वेरिफिकेशन या रीइवैल्यूएशन प्रोसेस के दौरान भी इन गलतियों को ठीक नहीं किया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

कैसे करें नोटिस को चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने निर्देश का नोटिस खुल जाएगा।
  • अब स्टूडेंट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

JEE Main: आखिरी समय में कैसे करें तैयारी? इन टिप्स और स्ट्रेटजी से कर सकते हैं बंपर स्कोर

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments