Sunday, April 12, 2026
HomeएजुकेशनCLAT 2026 का परिमाम हो चुका जारी, जानें कांउंसलिंग प्रोसेस को लेकर...

CLAT 2026 का परिमाम हो चुका जारी, जानें कांउंसलिंग प्रोसेस को लेकर क्या है अपडेट


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम की तरफ से बीते कल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए। इससे पहले NLUs ने ऑफिशियल वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक पर वेबसाइट पर काउंसलिंग को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें योग्य उम्मीदावरों को काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए इनवाइट किया गया है। साथ ही नोटिस में यह भी लिखा है कि इनविटेशन उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड नंबर और ईमेल के जरिए मिलेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

जारी किए नोटिस में लिखा है, “सभी योग्य उम्मीदवारों को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) में भाग लेने वाले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ में एकेडमिक ईयर 2026-2027 में शुरू होने वाले पांच साल के इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए इनवाइट किया गया है। उम्मीदवारों को एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए इनविटेशन उनके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल और रजिस्टर्ड फोन नंबर पर SMS के ज़रिए मिलेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस चेक करें और कंसोर्टियम के ‘नोटिफिकेशन: एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस के लिए निर्देश’ दिनांक 17 दिसंबर, 2025 में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। आप एडमिशन काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के लिए कंसोर्टियम ऑफ़ NLUs की वेबसाइट पर CLAT 2026 पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments