Thursday, April 16, 2026
HomeएजुकेशनCLAT 2026 के लिए आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जानें

CLAT 2026 के लिए आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जानें


Image Source : UNSPLASH
प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप CLAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और इस परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। CLAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इच्छुक कैंडिडेट्स CLAT 2026 के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

CLAT 2026: कब आयोजित होगी परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, CLAT 2026 की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 (दिन रविवार) को किया जाएगा। परीक्ष ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

CLAT 2026 के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • ग्रेजुएशन – 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी कार्यक्रम के लिए: जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं पूरी कर ली है या 2025-26 शैक्षणिक वर्ष में परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन- एलएलएम कार्यक्रम के लिए: उम्मीदवारों के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए या वे अपने एलएलबी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हों।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments