Saturday, April 11, 2026
HomeएजुकेशनCLAT 2026: कैसा रहा पेपर? कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन...

CLAT 2026: कैसा रहा पेपर? कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा रहा ईजी? जानें यहां


Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 रविवार, 7 दिसंबर को हुआ था। CLAT के लिए आए कैंडिडेट्स ने पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया। कैंडिडेट्स के शुरुआती रिएक्शन के मुताबिक, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट रहा, जबकि इंग्लिश लैंग्वेज और करंट अफेयर्स सेक्शन का डिफिकल्टी लेवल ईजी रहा। इस परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। 

इस परीक्षा की आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकेंगे। हालांकि, आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

CLAT 2026: आंसर-की कैसे कर सकेंगे चेक

जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आंसर-की आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें। 
  • आंसर-की को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कंसोर्टियम ऑफ़ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की तरफ से CLAT(कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) परीक्षा का आयोजन लॉ कोर्सेज, LLB और LLM एडमिशन के लिए किया जाता है। देश भर के सभी पच्चीस NLUs काउंसलिंग प्रोसेस के जरिए CLAT स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को अपने BA LLB और LLM कोर्स में एडमिशन देंगे। CLAT एग्जाम देश भर के 25 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के लगभग 141 एग्जाम शहरों में आयोजित किया गया। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदावरों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें-  

नीट पीजी काउंसलिंग: दूसरे राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी, 2600 से ज्यादा नई सीटें जोड़ी गईं

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments