Monday, November 3, 2025
Homeराज्यदिल्लीCM नीतीश बोले- अब बिहारी कहलाना गर्व की बात: हमने कानून-व्यवस्था...

CM नीतीश बोले- अब बिहारी कहलाना गर्व की बात: हमने कानून-व्यवस्था सुधारी; खेसारी बोले-जंगलराज अच्छा था, लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election BJP RJD Congress LIVE Update; Tejashwi Yadav Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi Amit Shah

पटना/नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विधानसभा चुनावों में एक बार फिर एनडीए को वोट देने की अपील की। नीतीश ने एक वीडियो मैसेज में दावा किया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया है। राज्य का विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।

नीतीश ने कहा- नवंबर 2005 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब, बिहारी होना राज्य के लोगों के लिए गर्व की बात है। मैं अपील करता हूं कि एक बार फिर सेवा का मौका दें।

इधर, छपरा से RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल ने कहा है, ‘लालू का जंगलराज ही अच्छा था। लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे। आज तो इंसान ही खत्म हो जा रहा है। कोई नेता गलत नहीं होता है, लोग गलत होते हैं।’

खेसारी ने कहा- बात हत्या-अपहरण की नहीं, रोजगार की है, अगर वह नहीं मिलेगा तो हम मौत में भी रोजी-रोजगार खोज लेंगे। आप इतना रोजगार दे दीजिए, तो शायद मर्डर और किडनैपिंग की जरूरत ही न पड़े।

गौरतलब है कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों ( 6 और 11 नवंबर को) में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज तिवारी बोले- कांग्रेस-राजद एक-दूसरे को हरवा रही

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार द्वारा दिया गया विकास का स्वरूप जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा के साथ और भी बड़ा होगा, इसीलिए महागठबंधन हताशा में है क्योंकि राहुल गांधी राजद को हरा रहे हैं, राजद कांग्रेस को हरा रही है। वे कहते हैं कि यह एक दोस्ताना लड़ाई है लेकिन सब कुछ साफ है, बिहार NDA के साथ आगे बढ़ रहा है।”

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुलारचंद हत्याकांड-सीने पर गाड़ी चढ़ी, फेफड़ा फटने से मौत

बाहुबली से नेता बने दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ। दुलारचंद के सीने पर गाड़ी चढ़ी थी। इससे सीने की हड्‌डी टूट गई। दोनों फेफड़े फट गए। यही उनकी मौत की वजह बनी। शुक्रवार को बाढ़ में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 3 डॉक्टरों की टीम ने करीब दाे घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया। पूरी खबर पढ़ें…

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोपालगंज में अमित शाह की सभा, NDA के 6 उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोपालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मिंज स्टेडियम में शाह NDA के 6 प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। सभा में लगभग 20 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया है।

इससे पहले 30 अक्टूबर को शाह बिहार के बेगूसराय, लखीसराय और नालंदा में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। लखीसराय में उन्होंने डिप्टी CM विजय सिन्हा के लिए लोगों से वोट की अपील की थी। पढ़ें पूरी खबर…

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेल से ही दानापुर में चुनाव लड़ेंगे रीतलाल, जमानत नहीं मिली

भागलपुर जेल में बंद दानापुर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। वो चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। शुक्रवार को जज अरुण कुमार झा की सिंगल बेंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

विधायक की ओर से कोर्ट को बताया गया कि विशेष परिस्थिति होने के कारण यह याचिका दायर की गई है। 6 नवंबर को मतदान होना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अवसर मिलना चाहिए।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CM नीतीश बोले- पहले बिहारी कहलाना अपमान होता था

जदयू के सोशल मीडिया से शेयर वीडियो में सीएम ने कहा, ‘हमें बहुत खराब हालत में बिहार मिला था। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। हमने प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की।’

‘हमने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। सत्ता में आए तो पहले कानून-व्यवस्था में सुधार किया। फिर समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। विकसित बिहार के लिए हमें एक और मौका दें और एनडीए की सरकार बनाएं।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments