Monday, November 3, 2025
Homeराज्यबिहारCM नीतीश से 6 गुना अमीर हैं मंत्री नीरज सिंह: दोनों...

CM नीतीश से 6 गुना अमीर हैं मंत्री नीरज सिंह: दोनों डिप्टी CM पर क्रिमिनल केस, सम्राट के पास दो हथियार, पढ़िए 28 मंत्रियों का हिसाब किताब


  • Hindi News
  • Bihar election
  • Minister Neeraj Singh Is Six Times Richer Than CM Nitish, Find Out The Wealth Of Bihar Government Ministers

पटना41 मिनट पहलेलेखक: नवजीत

  • कॉपी लिंक

नीतीश सरकार कैबिनेट के 37 मंत्रियों में से 28 चुनावी रण में उतरे हैं। 9 मंत्री विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। चुनाव लड़ने वाले 28 मंत्रियों में से सिर्फ 2 नितिन नवीन और सुरेंद्र मेहता करोड़पति नहीं हैं।

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मंत्री दिवंगत फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और PHED मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू हैं। इनके पास करीब 12 करोड़ की संपत्ति है। वह 7 लाख रुपए की पिस्टल रखते हैं।

नीरज कुमार CM नीतीश कुमार से 6 गुना ज्यादा धनवान हैं। 2024 में नीतीश ने अपनी संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपए घोषित की थी। बिहार के सिर्फ 3 मंत्री ऐसे हैं, जो सीएम से कम संपत्ति रखते हैं।

भास्कर की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें, बिहार के किस मंत्री के पास कितनी संपत्ति है? कितने क्रिमिनल केस हैं?

हथियार के शौकीन हैं डिप्टी CM सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। CM नीतीश कुमार से 6 गुना ज्यादा।

56 साल के सम्राट चौधरी 9.29 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की डिग्री हासिल की है। पीएफसी सर्टिफिकेट कामराज यूनिवर्सिटी से मिली है। सम्राट चौधरी की पत्नी ममता ने 2024-25 में 12.73 लाख रुपए आमदनी की। इनके पास 27.89 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: सम्राट के पास 200 ग्राम सोना है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। सोना की कीमत 20 लाख और चांदी की कीमत करीब 75 हजार रुपए है।
  • गाड़ी- सम्राट के पास 7 लाख रुपए की बोलेरो है। उनकी पत्नी के नाम पर गाड़ी नहीं है।
  • अन्य संपत्ति- 4 लाख रुपए की राइफल और 2 लाख रुपए की रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर उन्हें अपने पिता से मिली है।

डिप्टी CM विजय सिन्हा से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट से छठी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके पास 1.01 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सुशीला देवी के पास 2.81 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

विजय सिन्हा के पास 3.20 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के पास 4.59 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: विजय सिन्हा के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख 90 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास 450 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य करीब 49 लाख 50 हजार रुपए है।
  • गाड़ी: विजय सिन्हा 29.94 लाख रुपए की महिंद्रा XUV 700 की सवारी करते हैं। उनकी पत्नी के नाम 11.28 लाख की बोलेरो, 2.5 लाख की टवेरा और 2.69 लाख रुपए की 1 बाइक है।
  • अन्य संपत्ति: विजय सिन्हा के पास 77181 रुपए की राइफल और रिवॉल्वर है।
  • कर्ज: विजय सिन्हा पर 12.50 लाख रुपए और उनकी पत्नी पर 10.15 लाख रुपए कर्ज है।

मंत्री प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ की संपत्ति

मंत्री प्रेम कुमार गया शहर विधानसभा सीट से 8 बार विधायक बने। 9वीं बार चुनावी मैदान में हैं। प्रेम कुमार के पास 3.16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। उनकी चल संपत्ति 83.83 लाख रुपए और अचल संपत्ति 2.32 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी प्रभावती देवी के पास 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा की संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: प्रेम कुमार के पास 120 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। 4kg चांदी है, इसकी कीमत 45 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 31.50 लाख का 450 ग्राम सोना और 6.5kg चांदी है।
  • गाड़ी: प्रेम कुमार के पास 8.36 लाख रुपए की टाटा सफारी है।
  • अन्य संपत्ति- प्रेम कुमार के पास 10 लाख रुपए की गन, राइफल और रिवॉल्वर हैं।
  • कर्ज: प्रेम कुमार पर कर्ज नहीं है। 1.25 लाख रुपए का सरकारी बकाया है।

रेणु देवी के पास साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति

भाजपा नेता व मंत्री रेणु देवी के पास 1.14 करोड़ रुपए की चल और 4.23 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बेतिया और कोलकाता में जमीन-मकान हैं। उनके पति के नाम से कोलकाता में फ्लैट है। पटना, बेतिया में मकान हैं।

  • सोना-चांदी: रेणु देवी के पास 510 ग्राम सोना है। इसकी बाजार कीमत 25.82 लाख रुपए बताई गई है।
  • गाड़ी: 17.34 लाख रुपए की इनोवा और 10.47 लाख रुपए की स्कॉर्पियो कार है।
  • अन्य संपत्ति- रेणु देवी के पास 86 हजार 500 की पिस्टल, 52 हजार 756 रुपए की राइफल है।
  • कर्ज: 5.46 लाख रुपए

मंगल पांडे पर हैं 3 क्रिमिनल केस

बिहार सरकार में मंत्री और सीवान सदर से भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडे के पास 1.47 करोड़ रुपए की चल और 87 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी 52.84 लाख रुपए की चल और 43 लाख रुपए की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। मंगल पांडे के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं।

  • सोना-चांदी: मंगल पांडे के पास 240 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 7.80 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 22 लाख 9 हजार रुपए का 680 ग्राम सोना है। इसके साथ ही 7 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपए बताई गई है।
  • गाड़ी: मंगल पांडे के नाम पर 3.27 लाख रुपए की टाटा सफारी कार है।
  • अन्य संपत्ति: 52 हजार रुपए की राइफल है।
  • कर्ज: 42 लाख रुपए

सुनील कुमार की संपत्ति 5 साल में 6 करोड़ बढ़ी

मंत्री और बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार 17.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 5 साल में उनकी संपत्ति 6 करोड़ बढ़ी। हलफनामे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनकी आय में 1 साल में करीब 6 गुणा वृद्धि हुई। 2023-24 में उन्हें 28.59 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में यह बढ़कर 1.67 करोड़ रुपए हो गई।

सुनील कुमार के पास 6.41 करोड़ रुपए की चल और 5 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 3.12 करोड़ रुपए की चल और 3 करोड़ की अचल संपत्ति है। सुनील कुमार के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।

  • सोना-चांदी: सुनील कुमार के पास 400 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 21 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 25 लाख रुपए के 676 ग्राम सोने के गहने हैं।
  • गाड़ी: सुनील कुमार के पास 21 लाख रुपए की इनोवा कार है।
  • अन्य संपत्ति: 12200 की राइफल और 15 हजार का रिवॉल्वर है।
  • कर्ज:नहीं

नीरज कुमार सिंह बबलू सबसे अमीर मंत्री

छातापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह के पास 11.97 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2.50 करोड़ रुपए की चल और 9.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी और पूर्व विधान पार्षद नूतन सिंह के पास 2.55 करोड़ रुपए की चल और 4.87 करोड़ की अचल संपत्ति है।

नीरज और उनकी पत्नी की आय में पिछले 5 साल में गिरावट हुई है। 2020-21 में नीरज की सालाना आय 10.41 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 8.81 लाख रुपए रह गई। उनकी पत्नी नूतन की 2020-21 में आय 13.60 लाख रुपए थी जो 2024-25 में घटकर 9.73 लाख रुपए रह गई।

  • सोना-चांदी: नीरज के पास 30 लाख रुपए का 284 ग्राम सोना है। इसके साथ ही 1520 ग्राम चांदी भी है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 478 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 51 लाख से अधिक है। वहीं, 1240 ग्राम चांदी के गहने हैं, जिनकी कीमत 1.45 लाख रुपए से ज्यादा है।
  • गाड़ी: नीरज के पास 12.50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार है। उनकी पत्नी के पास 9 लाख की कार है।
  • अन्य संपत्ति: 3.06 बोर की 1.26 लाख की राइफल और 7.21 लाख की CMT GLOCK 21 Gen पिस्टल है।
  • कर्ज: नीरज पर 1.42 करोड़ और उनकी पत्नी पर 1 करोड़ रुपए कर्ज है।

जीवेश मिश्रा पर 3 केस, 2 करोड़ की संपत्ति

जाले विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जीवेश मिश्रा के पास 66.02 लाख रुपए की चल और 1.4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 22 करोड़ रुपए की चल और 2.36 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: जीवेश मिश्रा के पास 290 ग्राम सोना के पुराने गहने हैं। इनकी कीमत 7.62 लाख रुपए है। 20.53 ग्राम सोना का नया गहना है, जिसकी कीमत 137551 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 430 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 11.51 लाख रुपए है। 10.46 लाख रुपए के चांदी के गहने हैं।
  • गाड़ी: 15.43 लाख रुपए की कार है। उनकी पत्नी के पास 38.59 लाख की कार है।
  • अन्य संपत्ति: नहीं
  • कर्ज: जीवेश मिश्रा 13.60 लाख रुपए और उनकी पत्नी 69.04 लाख रुपए की कर्जदार हैं।

संजय सरावगी 4 करोड़ के मालिक

दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के पास 1.35 करोड़ रुपए की चल और 3.76 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी शोभा सरावगी के पास 1.63 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: संजय सरावगी के पास 250 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए है। उनके पास 250 ग्राम चांदी (कीमत 38 हजार रुपए) है। संजय की पत्नी के पास 410 ग्राम सोने के गहने (कीमत 43.75 लाख रुपए) और 1525 ग्राम चांदी के गहने (2.30 लाख रुपए) हैं।
  • गाड़ी: संजय सरावगी के पास 42.78 लाख रुपए की कार है।
  • अन्य संपत्ति: 40 हजार रुपए का हथियार और 1.25 लाख रुपए का कम्प्युटर है।
  • कर्ज: संजय सरावगी पर 66.68 लाख रुपए और उनकी पत्नी पर 10 लाख रुपए कर्ज है।

नितिन नवीन पर 5 केस, संपत्ति लाखों में

बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास 92.71 लाख रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति नहीं है। नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पास 66.52 लाख रुपए की चल और 1.47 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: नितिन नवीन के पास गोल्ड चेन है, जिसकी कीमत 75,600 रुपए है। सोने की एक 64,800 रुपए की अंगूठी है। उनकी पत्नी के पास 70 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 7.56 लाख रुपए है। इसके साथ ही 400 ग्राम चांदी के गहने हैं। इनकी कीमत 64 हजार रुपए है।
  • गाड़ी: नितिन नवीन के पास 12.60 लाख की स्कॉर्पियो और 25.21 लाख रुपए की इनोवा कार है।
  • अन्य संपत्ति: नहीं
  • कर्ज: 56.66 लाख रुपए

मंत्री बनने के बाद नीतीश मिश्रा की घटी आमदनी

झंझारपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा करोड़पति हैं, लेकिन मंत्री बनने के बाद इनकी आमदनी घट गई। 2020-21 में 15.82 लाख रुपए आमदनी हुई। 2024-25 में 5.69 लाख रुपए आय हुई। नीतीश मिश्रा के पास 1.78 करोड़ रुपए की चल और 3.14 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रिचा के पास 1 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: 17.97 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने हैं। इनकी पत्नी के पास 83.87 लाख रुपए के गहने हैं।
  • गाड़ी: 29.63 लाख की स्कॉर्पियो, 16.18 लाख रुपए की स्कोडा स्वाविया और 37 लाख रुपए की इनोवा कार है।
  • अन्य संपत्ति: 17.97 लाख रुपए
  • कर्ज: नीतीश मिश्रा 1.11 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी 7.5 लाख रुपए की कर्जदार हैं।

कृष्ण कुमार मंटू की पत्नी भी करोड़पति

मंत्री कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से चुनाव लड़ रहें हैं। इनके पास 7 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दसवीं तक पढ़ाई की है। इनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कृष्ण कुमार के पास 2.23 करोड़ रुपए की चल और 5.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सविता देवी के नाम पर 1.12 करोड़ रुपए की चल और 82.50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: मंटू के पास 7 लाख रुपए का 70 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 20 लाख रुपए है। इसके साथ ही 70 हजार के चांदी के गहने हैं।
  • गाड़ी- मंटू 8 लाख की स्कोडा फाबिया, 13 लाख की स्कॉर्पियो और 13 लाख की शेवरले कार के मालिक हैं।
  • कर्ज: मंटू पर 23 लाख रुपए और उनकी पत्नी पर 4.24 करोड़ रुपए कर्ज है।

मंत्री विजय कुमार मंडल के पास कोई हथियार नहीं

मंत्री विजय कुमार मंडल के पास 86.15 लाख रुपए की चल और 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 11 लाख की चल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: विजय कुमार के पास 6 लाख रुपए के सोने और 6 हजार रुपए के चांदी के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 100 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। 1 किलो चांदी के गहने हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: 16 लाख की टाटा सफारी और 30 लाख की एक और गाड़ी है।
  • अन्य संपत्ति: राइफल
  • कर्ज: नहीं

राजू सिंह पर 10 क्रिमिनल केस, 11 करोड़ के मालिक

मंत्री राजू कुमार सिंह साहेबगंज सीट से चुनावी दंगल में हैं। उन पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू के पास 7.04 करोड़ रुपए की चल और 4.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 81.75 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। मंत्री के पास पेट्रोल पंप भी है।

  • सोना-चांदी: राजू सिंह के पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 28.75 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 51.75 लाख रुपए के 450 ग्राम सोने के गहने हैं।
  • गाड़ी: राजू सिंह के पास दो गाड़ी हैं। इनकी कीमत 19.80 लाख और 22 लाख रुपए है।
  • अन्य संपत्ति: 1.20 लाख की पिस्टल और 70 हजार की राइफल है।

केदार प्रसाद गुप्ता की पत्नी के पास 170 ग्राम सोना

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पास 86.86 लाख रुपए की चल और 87 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी बिमला गुप्ता के पास 32.97 लाख रुपए की चल और 97.75 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: 60 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 6.85 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 170 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 19.38 लाख रुपए है। इसके साथ ही 2kg चांदी के गहने हैं। कीमत 3.12 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: 12 और 14 लाख रुपए की 2 स्कॉर्पियो कार और 3 लाख का ट्रैक्टर है।
  • अन्य संपत्ति: 50 हजार का रिवॉल्वर और 8 हजार की बंदूक है।

सुरेंद्र मेहता की संपत्ति 1 करोड़ भी नहीं

बछवाड़ा विधानसभा सीट पर मंत्री सुरेंद्र मेहता चुनाव लड़ रहें हैं। उनके पास 76.08 लाख रुपए की चल और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 2.60 लाख की चल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: सुरेंद्र के पास 5 ग्राम सोना का गहना है। इसकी कीमत 40 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास 30 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 2.40 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: सुरेंद्र 14 लाख की टाटा सफारी और 57 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर के मालिक हैं।

4 करोड़ के मालिक हैं बिजेंद्र यादव, कोई केस नहीं

जदयू नेता और मंत्री बीजेंद्र यादव सुपौल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बीजेंद्र यादव के पास 2.52 करोड़ रुपए की चल और 1.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 6.61 लाख की चल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: बीजेंद्र यादव के पास 2.35 लाख रुपए का 20 ग्राम सोना और 120 ग्राम चांदी के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 6 लाख रुपए के 45 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के गहने हैं।
  • गाड़ी: बीजेंद्र यादव के पास गाड़ी नहीं है। उनकी पत्नी के नाम पर भी कार नहीं है।

विजय कुमार चौधरी के पास सिर्फ ऑल्टो कार

मंत्री विजय कुमार चौधरी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। चल संपत्ति 1.09 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 70 साल रुपए की है। उनकी पत्नी के पास 43.81 लाख की चल और 95 लाख की अचल संपत्ति है। कर्ज नहीं है।

  • सोना-चांदी: विजय कुमार चौधरी के पास 10 ग्राम सोना का गहना है। इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 240 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 27.60 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: 60 हजार रुपए की मारुति ऑल्टो कार है।
  • अन्य संपत्ति: मोबाइल टावर से 6500 रुपए रेंट मिलता है

बैंक से लोन लेकर महेश्वर हजारी ने बनवाया घर

मंत्री महेश्वर हजारी के पास 1.61 करोड़ की चल संपत्ति 2.42 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास 71.16 लाख की चल संपत्ति और 6.10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: महेश्वर के पास 100 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 11.94 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं। कीमत 29.58 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: 26 लाख से अधिक की पजेरो और 15 लाख की फॉर्च्यूनर कार है।
  • अन्य संपत्ति: 21.75 लाख रुपए की है।
  • कर्ज: SBI का होम लोन है।

श्रवण कुमार के पास राइफल और रिवॉल्वर

श्रवण कुमार की चल संपत्ति 80.54 लाख रुपए और अचल संपत्ति 91 लाख रुपए की है। उनकी पत्नी मंजु कुमारी के पास 89 लाख की चल और 74 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: 100 ग्राम सोने के पुराने गहने हैं। कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है। 50 ग्राम सोने के नए गहने हैं, जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपए है। इसके साथ ही 25 हजार रुपए के चांदी के सामान हैं। उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है। इसके साथ ही 25 हजार के चांदी के गहने हैं।
  • गाड़ी: श्रवण कुमार के पास 50 हजार की एम्बेसडर, 13.46 लाख की XUV500 और 51.55 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार है। उनकी पत्नी के नाम पर 5.84 लाख की एक कार है।
  • अन्य संपत्ति: 50 हजार की राइफल और 55 हजार की रिवॉल्वर है।
  • कर्ज: 3 लाख रुपए से अधिक का कार लोन है। उनकी पत्नी पर 7.5 लाख रुपए कर्ज है।

शीला मंडल के पास गाड़ी नहीं

  • शीला मंडल के पास 69.54 लाख रुपए की चल और 2.9 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पति शैलेंद्र कुमार मंडल के पास 82.18 लाख रुपए की चल और 5.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।
  • सोना-चांदी: शीला के पास 350 ग्राम सोने और 3 किलो चांदी के गहने हैं। इनकी कीमत 47.26 लाख रुपए है। उनके पति के पास 200 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 2.80 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: शीला और उनके पति के पास गाड़ी नहीं है।
  • कर्ज: शीला कर्जदार नहीं हैं, लेकिन उनके पति पर 47.58 लाख रुपए कर्ज है।

लेशी सिंह के पास 2 ट्रक, 3 कार

5 बार की विधायक लेशी सिंह के पास 2.22 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: लेशी सिंह के पास 10 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के गहने हैं। कीमत 2.20 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: लेशी सिंह के पास 2 ट्रक और 3 कार हैं। सबकी कीमत 32.94 लाख रुपए है।
  • अन्य संपत्ति: 75 हजार की राइफल और 20 हजार की बंदूक है।

सुमित सिंह के पास गाड़ी नहीं

मंत्री सुमित सिंह 7 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी सपना समीर 6.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। सुमित सिंह के पास 1.46 करोड़ की चल और 1.20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1.51 करोड़ रुपए की चल और 6.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: सुमित सिंह के पास 370 ग्राम सोने के गहने (कीमत 20.78 लाख रुपए) हैं। उनकी पत्नी के पास 475 ग्राम सोने के गहने (कीमत-26.60 लाख रुपए) और 620 ग्राम चांदी के गहने (कीमत-44 हजार रुपए) हैं। इसके साथ ही 3.4 लाख रुपए का एक डायमंड सेट भी है।
  • गाड़ी: सुमित सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर गाड़ी नहीं है।
  • अन्य संपत्ति: सुमित सिंह के पास 35 हजार रुपए का पिस्टल और 98 हजार रुपए की राइफल है। उनकी पत्नी के पास 2.62 लाख रुपए का पिस्टल है।
  • कर्ज: सुमित सिंह कर्जदार नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी पर 2.63 करोड़ रुपए कर्ज है।

जयंत राज की पत्नी पर साढ़े 7 लाख का कर्ज

जयंत राज ने मंत्री बनने के बाद 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। उनके पास 1.54 करोड़ रुपए की चल और 9.05 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 10.94 लाख रुपए की चल और 14 लाख की अचल संपत्ति है।जयंत राज 32 लाख रुपए के कर्जदार हैं। उनकी पत्नी ने 7.5 लाख रुपए लोन लिया है।

जमा खान के पास ढाई लाख की पिस्टल

जमा खान के पास 68.48 लाख रुपए की चल और 65.85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रूही खातून के पास 7 लाख रुपए की चल और 12 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। जमा के खिलाफ 1 आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।

  • सोना-चांदी: जमा खान के पास गहना नहीं है। उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। इसके साथ ही 500 ग्राम चांदी के गहने हैं, जिनकी कीमत 80 हजार रुपए है।
  • गाड़ी: 16.75 लाख रुपए की स्कॉर्पियो और 70 हजार रुपए की एक गाड़ी है।
  • हथियार: 2.5 लाख रुपए का पिस्टल है।

मदन सहनी पर 79 लाख कर्ज

मदन सहनी के पास 3 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनपर 79 लाख का कर्ज है। 5 साल में आमदनी ढ़ाई गुणा बढ़ी। 2020-21 में 13 लाख रुपए आय थी। 2024-25 में बढ़कर 33 लाख रुपए हुई। मदन सहनी के पास 92.82 लाख रुपए की चल और 1.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 20.07 लाख रुपए की चल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: मदन सहनी के पास 3.24 लाख की सोने की अंगूठी है। उनकी पत्नी के पास करीब 3 लाख के गहने हैं।
  • गाड़ी: मदन सहनी के पास 10.70 लाख की स्कॉर्पियो, 7.35 की टाटा इंडिगो और 24 लाख रुपए की एमजी हेक्टर कार हैं।

सुनील कुमार की पत्नी के पास 15 लाख की कार

सुनील कुमार के पास 1.33 करोड़ की चल और 1.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के 1.58 करोड़ रुपए की चल और 55 लाख की अचल संपत्ति है।

  • सोना-चांदी: सुनील कुमार के पास 20 ग्राम सोना का गहना है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के पास 700 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 35 लाख रुपए है।
  • गाड़ी: सुनील कुमार के पास कार नहीं है। उनकी पत्नी के पास 15 लाख की गाड़ी है।
  • अन्य संपत्ति: 1 लाख की .32 कैलिवर की रिवॉल्वर है।

रत्नेश सदा और उनकी पत्नी दोनों पर कर्ज

रत्नेश सदा के पास 87.51 लाख रुपए की चल और 1.35 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी सरस्वती देवी के पास 10.98 लाख रुपए की चल और 60 लाख की अचल संपत्ति है।

सोना-चांदी: रत्नेश सदा के पास 28 ग्राम सोने के गहने हैं, इनकी कीमत 3.5 लाख रुपए है। इसके साथ ही 120 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 20 हजार है। उनकी पत्नी के पास 75 ग्राम सोने के गहने हैं। इनकी कीमत 9.37 लाख रुपए है। 800 ग्राम चांदी (कीमत 1.46 लाख रुपए) है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments