Friday, April 17, 2026
HomeएजुकेशनIAF अग्निवीरवायु भर्ती: शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

IAF अग्निवीरवायु भर्ती: शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई


Image Source : OFFICIAL WEBSITE OF IAF
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती

अगर आप भारतीय वायु सेना में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवदेन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवरा इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

पात्रता मानदंड

विज्ञान विषय: अभ्यर्थियों को केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों में इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। 


या केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर विज्ञान/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50% अंक हों (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि अंग्रेजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं है)।

या केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी और गणित जैसे गैर-व्यावसायिक विषय में दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50% अंक हों (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं है)।

विज्ञान विषयों के अलावा: केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम/विषय में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण। या केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 अंकों के साथ उत्तीर्ण (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं है)।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments