Monday, April 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीInfinix Note 60 Pro लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया नया...

Infinix Note 60 Pro लॉन्च, एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया नया फोन, शुरुआती कस्टमर्स को मिलेंगे बेनेफिट्स


Infinix Note 60 Pro: Infinix ने आज Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है जो कि इस टेक फर्म के Note 60 लाइनअप का पहला मॉडल है। ये मॉडल एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदारी के लिए अवेलेबल है। ये फोन तीन कलर ऑप्शन्स और 2 स्टोरेज ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। Infinix Note 60 Pro में इस बार Active Matrix Display को रियर पैनल पर सेट किया गया है जिसमें मल्टीपल एलईडी के जरिए नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दी जा सकती हैं। इस हैंडसेट में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Infinix के इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट दिया गया है।

Infinix Note 60 Pro की भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी

Infinix Note 60 Pro की कीमत भारत में 31,999 रुपये है जो कि इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। वहीं दूसरी तरफ इसके टॉप-ऑफ-द लाइन 8जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।

हालांकि कस्टमर्स इसको खरीदने पर SBI, ICICI Bank, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDFC Bank के कार्ड का यूज करने पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 12 महीने का इंटरेस्ट फ्री ईएमआई ऑप्शन भी लेकर आई है।

Infinix का नया हैंडसेट भारत में 20 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। ये फोन तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो रहा है जिनके कलर्स डीप ओशियन ब्लू, मोका ब्राउन और सोलर ऑरेंज कलर में मुहैया होने वाला है।

Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Infinix Note 60 Pro एक डुअल सिम हैंडसेट है जो कि Android 16-बेस्ड XOS 16 पर चलता है। हैंडसेट में 6.78-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है और इसमें 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट है। इसका टच सैंपलिंग रेट 2,800Hz तक का है और इसमें 93.18 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। इसके अलावा इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। कंपनी का दावा है कि फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Infinix Note 60 Pro का प्रोसेसर

Infinix Note 60 Pro में क्वॉलकॉम 4nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलता है। इस स्मार्टफोन में Adreno A810 GPU मिलता है, 8जीबी की LPDDR5 RAM मिलती है और 256 जीबी तक की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। Infinix के इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी शूटर मिलता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर मिलता है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है जो ऑटोफोकस और 111.4-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। ये फोन 13 मेगापिक्सेल फ्रंट फेसिंग कैमरा से लैस है जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए पर्याप्त है।

Infinix Note 60 Pro की बैटरी

Infinix Note 60 Pro में 6500mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट, NFC और GPS भी मिलते हैं। इस फोन का वजन 200 ग्राम है।

ये भी पढ़ें 

WhatsApp पर वेब यूजर्स के लिए फेवरेट चैट थीम चुनने का फीचर, कई कलर्स और वॉलपेपर सेट करने का मिलेगा मजा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments