Apple के 20वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च होने वाले iPhone 20 Pro में कंपनी 200MP कैमरा दे सकती है। इस फोन का रेंडर सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन की भी झलक मिली है। एप्पल का यह अपकमिंग आईफोन कैमरा के मामले में Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर देगा, जो 200MP के मेन कैमरा के साथ आता है। Apple के अपकमिंग फोल्डेबल फोन iPhone Duo 2 की भी लीक रिपोर्ट सामने आई है। कंपनी अपकमिंग फोल्डेबल फोन में iPhone Duo के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन विजेट देने वाली है। साथ ही, फोन के कैमरा में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा।
iPhone 19 सीरीज नहीं होगी लॉन्च
iPhone 20 Pro को अगले साल यानी सितंबर 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी iPhone 20 Pro Max भी पेश करने वाली है। इसका मतलब साफ है कि iPhone 19 सीरीज लॉन्च नहीं की जाएगी। कंपनी iPhone 18 से डायरेक्ट iPhone 20 सीरीज को पेश करने जा रही है। इससे पहले भी कंपनी ने iPhone 8 के बाद iPhone X सीरीज पेश की थी। अपकमिंग सीरीज को iPhone XX सीरीज के तौर पर पेश किए जाने की संभावना है।
डिजाइन में अपग्रेड
iPhone XX Pro के सामने आए रेंडर के मुताबिक, इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके फ्रंट पैनल में कर्व्ड ग्लास वाला पैनल दिया जाएगा। फोन को मेटल फ्रेम और ग्लास बैक पैनल के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपकमिंग 20 एनिवर्सरी आईफोन सीरीज को लेकर चार अलग-अलग प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें दो या ऑल साइड कर्व्ड ग्लास पैनल के अलावा फ्लैट और कन्वेंशनल फॉल बैक पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
iPhone 20 Pro में कंपनी 6.4 इंच का OLED पैनल यूज कर सकती है। वहीं, इसके प्रो मैक्स मॉडल में 7 इंच का OLED पैनल यूज किया जा सकता है। अपकमिंग आईफोन सीरीज को A21 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह चिप भी 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर सककता है। फोन के फ्रंट पैनल में कैमरा आईलैंड को और छोटा किया जा सकता है। कंपनी इसमें अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा यूज कर सकती है।
यह भी पढ़ें – Vivo ला रहा 64MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला फोन, दिसंबर में होगा लॉन्च

