Friday, July 10, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone Ultra का इंतजार जल्द होगा खत्म, प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचा पहला...

iPhone Ultra का इंतजार जल्द होगा खत्म, प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचा पहला फोल्डेबल आईफोन


Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। एप्पल का यह फोल्डेबल आईफोन अब प्रोडेक्शन स्टेज में पहुंच चुका है। अमेरिकी टेक कंपनी इस साल सितंबर में अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को पेश कर सकती है। रिपोर्ट् के मुताबिक, इसे iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल का यह फोल्डेबल डिवाइस Samsung के OLED पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नया हिंज मैकेनिज्म भी देखने को मिल सकता है।

प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचा iPhone Ultra

एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल iPhone को लेकर सप्लाई चेन सोर्स Elec ने जानकारी शेयर की है। साथ ही, फोन के फीचर्स की भी जानकारी दी है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने iPhone Ultra का ट्रायल प्रोडक्शन अप्रैल में शुरू किया था। अब यह फाइनल प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच गया है। टिप्स्टर ने फोन के डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर की जानकारी भी शेयर की है।

आईफोन बनाने वाला मैन्युफेक्चरर Foxconn इसका मास प्रोडक्शन जुलाई के आखिर में शुरू कर सकता है। ट्रायल प्रोडक्शन के दौरान आईफोन अल्ट्रा के हिंज मॉड्यूल में दिक्कत आई थी। हालांकि, अब यह दिक्कत दूर कर ली गई है, जिसके बाद फाइनल प्रोडक्शन की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन के डिस्प्ले के लिए ऑथोराइज्ड किया है।

OLED पैनल के साथ होगा पेश?

इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। एप्पल ने इसके लिए तीन मिलियन यानी 30 लाख डिस्प्ले का ऑर्डर दिया है। एप्पल और सैमसंग के बीच फोल्डेबल आईफोन के लिए तीन साल का एग्रीमेंट किया गया है। इसका मतलब है कि अगले तीन साल तक लॉन्च होने वाले फोल्डेबल आईफोन में सैमसंग का ही OLED डिस्प्ले मिलेगा।

iPhone Ultra के कुछ फीचर्स भी पिछले दिनों सामने आए थे, जिसके मुताबिक, फोन में Apple का A19 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है। साथ ही, फोन में वाइड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, कवर डिस्प्ले में भी OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। यह आईफोन 12GB रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

सितंबर में एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ-साथ iPhone 18 Pro सीरीज को भी लॉन्च करने वाली है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को ये दोनों आईफोन बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जा सकता है। ये दोनों फोन 48MP के तीन कैमरों के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Realme P4R को सस्ते में खरीदने का मौका, 8000mAh बैटरी वाले फोन में हुआ प्राइस कट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments