Tuesday, June 2, 2026
HomeखेलIPL में फ्लॉप होने के बाद राशिद खान ने ले लिया क्रिकेट...

IPL में फ्लॉप होने के बाद राशिद खान ने ले लिया क्रिकेट से संन्यास? जानिए क्या खबर आई सामने

मेजर लीग क्रिकेट 2025 शुरू होने से पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने लीग से हटने का फैसला किया है, अब वो इसमें खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. वह एमआई न्यूयॉर्क टीम में शामिल थे. इस फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने नए कप्तान का ऐलान किया था, उन्होंने किरोन पोलार्ड की जगह निकोलस पूरन को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत 13 जून से होने जा रही है. निकोलस पूरन की कप्तानी वाली एमआई न्यूयॉर्क टीम को इससे पहले बड़ा झटका लगा है. राशिद खान ने लीग से हटने का फैसला किया है. उन्होंने ऐसा आईपीएल में फ्लॉप होने के बाद किया.

आईपीएल 2025 में फ्लॉप रहे थे राशिद खान

पिछले दोनों सीजन (2023,2024) में राशिद एमआई न्यूयॉर्क टीम के लिए ही खेले. कुल 13 मैचों में उनके नाम 18 विकेट हैं. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राशिद खान ने 15 मैचों में सिर्फ 9 ही विकेट लिए थे, जो उनके कद के हिसाब से खराब प्रदर्शन था. उनका इकॉनमी भी 9.34 का रहा था.

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments