Sunday, April 12, 2026
HomeदेशJEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट में कोटा के रजित गुप्ता...

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट में कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर, jeeadv.ac.in पर देखें मार्कशीट


नई दिल्ली (JEE Advanced Result 2025). जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की, दोनों के डायरेक्ट लिंक jeeadv.ac.in पर उपलब्ध हैं.

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है. इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है. इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की विषयवार कटऑफ में 3% की कमी देखने को मिली है. ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है, जो पिछले साल से लगभग 30% कम है.

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक

इस साल आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित करवाई थी. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2025 के डायरेक्ट लिंक jeeadv.ac.in पर एक्टिव कर दिए गए हैं. उम्मीदवार 9 डिजिट्स का जेईई एडवांस्ड रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स एंटर करके जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. ये डिटेल्स एंटर करने के बाद ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा.

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- JEE Advanced Result 2025 Link ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है. जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट विजिट करें.

2- इसके बाद स्कोरकार्ड के लिए ‘Announcements’ सेक्शन के अंदर दिए लिंक को क्लिक करें.

3- फिर 9 डिजिट जेईई एडवांस्ड रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करें.

4- इतना करने के बाद जेईई एडवांस्ड परिणाम और रैंक विवरण जैसी डिटेल्स स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएंगी.

5- जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

जेईई एडवांस्ड जोन वाइज स्टूडेंट्स

इस साल 1 लाख 87 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. नीचे टेबल में जोन वाइज डिटेल्स चेक कर सकते हैं-

जोन छात्रों की संख्या छात्राओं की संख्या कुल उम्मीदवार
आईआईटी बॉम्बे 28034 8968 37002
आईआईटी दिल्ली 27754 6315 34069
आईआईटी गुवाहाटी 10624 2178 12802
आईआईटी हैदराबाद 31211 14411 45622
आईआईटी कानपुर 17233 3786 21019
आईआईटी खड़गपुर 15073 4229 19302
आईआईटी रुड़की 13881 3526 17407
देशभर में 143810 43413 187223

3 जून से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग

जेईई एडवांस्ड 2025 में सफल उम्मीदवार अब आईआईटी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) सहित अन्य संस्थानों में एडमिशन सिक्योर करने के लिए JoSAA 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. JoSAA के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 जून, 2025 से शुरू होगी. जोसा काउंसलिंग 2025 में शामिल हुए बिना सीट नहीं मिलेगी.

कोटा में जश्न का माहौल

देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. कोटा में पढ़ने वाले स्टूडेंट रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया है. कोटा के ही 4 अन्य स्टूडेंट्स ने भी जेईई एडवांस्ड टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है. कोटा के कोचिंग इलाके में जश्न का माहौल बताया जा रहा है. पिछले काफी समय से देश की कोचिंग फैक्ट्री यानी कोटा गलत मामलों की वजह से सुर्खियों में थी. ऐसे में रिजल्ट में शानदार परफॉर्मेंस उनके लिए गुड न्यूज है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments