Friday, July 31, 2026
HomeएजुकेशनJEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा: छात्रों को एग्जाम सिटी स्लिप का...

JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा: छात्रों को एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड


Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

अगर आपने भी भी जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब एग्जाम सिटी स्लिप का वेट कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से एग्जाम सिटी स्लिप को जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि, एग्जाम सिटी स्लिप किस दिन या कौन सी तारीख पर जारी होगी, इसकी अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जाना है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा: एग्जाम सिटी स्लिप को कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस परीक्षा की अंकन योजना को समझ सकते हैं।

  • सबसे पहले बता दें कि इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक अंक काट(-1) लिया जाएगा।
  • वहीं, प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 4 अंक(+4) दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा, अनअटेंप्टेड प्रश्नों के मामले में कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

इस परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments