Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानMDMH हॉस्टल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत: देर...

MDMH हॉस्टल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत: देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ निकाला शव, कारणों का खुलासा नहीं – Jodhpur News



जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर में स्थित हॉस्टल में रहने वाली एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मंगलवार रात को उसके कमरे से बदबू आने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात को मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़

.

शास्त्री नगर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 बैच की डॉक्टर कविता वर्मा के कुछ बैक लगे थे। इसी वजह से उसकी एमबीबीएस हाल ही में पूरी हुई थी। एमडीएम हॉस्पिटल परिसर में स्थित फिमेल हॉस्टल संख्या 9 की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 525 से मंगलवार रात को बदबू महसूस होने की सूचना एमडीएमएच प्रशासन को मिली थी।

इस पर प्रशासन ने शास्त्री नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला, तो भीतर इंटर्न डॉक्टर का शव पलंग पर मिला। पुलिस का अनुमान है कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। हालांकि, उसके मौत के समय और कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा। इसके साथ ही एफएसएल विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments