Tuesday, May 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजीMotorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, हजारों रुपये सस्ता...

Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, हजारों रुपये सस्ता हुआ 16GB रैम वाला फोन


Image Source : MOTOROLA
मोटोरोला एज60 प्रो

Motorola के इस साल लॉन्च हुए Edge 60 Pro की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। मोटोरोला का यह फोन मिड बजट प्राइस रेंज में आता है। इस बड़े प्राइस कट के बाद इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro का प्राइस कट

मोटोरोला का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 33,999 रुपये और 37,999 रुपये है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- पेनाटोन डैजलिंग ब्लू, पेनाटोन शैडो और पेनाटोन ग्रेप में खरीदा जा सकता है। 

इस फोन की खरीद पर 3,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मोटोरोला की वेबसाइट पर मिल रहा है। हालांकि, यह डिस्काउंट केवल 12GB रैम वाले वेरिएंट पर मिलेगा। वहीं फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट अन्य दोनों वेरिएंट्स पर मिलेगा।







Motorola Edge 60 Pro कीमत डिस्काउंट
8GB RAM + 256GB 29,999 रुपये 2,500 रुपये
12GB RAM + 256GB 33,999 रुपये 3,500 रुपये
16GB RAM + 512GB 37,999 रुपये 2,500 रुपये

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स










Motorola Edge 60 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, क्वाड कर्व्ड AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8350 Extreme
स्टोरेज 16GB रैम, 512GB
बैटरी 6000mAh, 90W
कैमरा 50MP + 50MP + 10MP बैक, 50MP सेल्फी
OS Android 15

यह फोन 6.7 इंच के सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K यानी 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है।

मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसके साथ कंपनी 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और एक मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें –

Jio के 189 रुपये वाले प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत, सस्ते में मिल रहा बहुत कुछ





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments