MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।
1. रीवा में मजार में तोड़फोड़, धार्मिक झंडा फहराया; इलाके में तनाव का माहौल रीवा में असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों साल पुरानी मजार में तोड़फोड़ कर दी। मजार में धार्मिक झंडा फहरा दिया। घटना स्थल के पास हनुमान मंदिर और मजार दोनों ही है। इलाके में तनाव का माहौल है। मामला गुढ़ विधानसभा के गोर्गी गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर
2. MP कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्ष की घोषणा, लिस्ट में सिर्फ 4 महिला को मौका मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में महज 4 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 6 वर्तमान विधायकों को भी जिला संगठन की कमान दी गई है। 8 पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुना में पूर्व सीएम के बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को कमान दी गई है। ओमकार मरकाम को डिंडौरी जिला अध्यक्ष बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
3. जन्माष्टमी पर्व पर सीएम ने बछड़े को दुलारा, शिवराज शोभायात्रा में शामिल एमपी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन्माष्टमी पर रायसेन जिले के महलपुर पाठा पहुंचे। सीएम ने यहां 13वीं शताब्दी के ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बछड़े को गोद में उठाकर दुलारा। भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अहीर यादव समाज की शोभायात्रा में शामिल हुए है। पढ़ें पूरी खबर
4. एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, बड़वानी में तिनके की तरह नदी में बही कार
मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। शनिवार को भोपाल, शाजापुर, नर्मदापुरम, खरगोन, बड़वानी, धार और सिवनी-मालवा समेत कई जिलों में पानी गिरा। बड़वानी के राजपुर में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसके चलते रूपा नदी उफान पर है। नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी में बह गई। 2 वाहन बहने की पुष्टि हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
5. बर्थडे के पहले 2 साल की मासूम की हत्या, पिता घर लौटे तो खून से लथपथ मिली इंदौर में दो साल की मासूम की हत्या कर दी गई। पिता जब काम से लौटे तो बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। बाहर खेल रहे बेटे ने बताया कि मां ने सिर पर डंडा मारा और गेट बंद कर दिया। घटना शुक्रवार शाम को तेजाजी नगर में नायता मुंडला इलाके की है। पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची राधिका का आज जन्मदिन भी था। पढ़ें पूरी खबर
6. युवक की हत्या का VIDEO, लॉरेन्स का गुर्गा बताने वाले बदमाश ने मारी थी गोली भोपाल में 28 जून को अमित वर्मा नाम के युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का वीडियो 48 दिन बाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि उस दिन अमित वर्मा अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए बदमाशों ने बहस की। इसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें दो गोलियां अमित के सिर और पेट में लगी थी। पढ़ें पूरी खबर
7. एनआरआई परिवार पर हमला, भिंड में कार पर बरसाए डंडे-पत्थर, बेटी-बेटा घायल भिंड के गोहद में लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर रास्ते में हमला कर दिया गया। बदमाशों ने डंडों से चलती कार पर हमला कर दिया, जिसमें बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। कार के साइड ग्लास और खिड़की टूट गई। घटना का वीडियो सामने आया। सिख समाज ने घटना को लेकर थाने का घेराव किया है। पढ़ें पूरी खबर
8. विजयवर्गीय बोले, सोनिया इस देश की नागरिक नहीं थीं तो वोटर लिस्ट में कैसे आई

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस से सवाल करना चाहता हूं कि राहुल जी, आपकी मां जब इस देश की नागरिक नहीं थीं तो उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाया था? क्या वोट की चोरी नहीं की उन्होंने? आप वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, घुसपैठियों को घुसेड़ रहे हैं, अपने पक्ष में उनसे मतदान करा रहे हैं, क्या यह वोट चोरी नहीं है? यह देश के साथ गद्दारी है। पढ़ें पूरी खबर
9. ट्रैवलर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई, 4 की मौत, सभी वाराणसी से लौट रहे थे शिवपुरी में शनिवार सुबह ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिंगर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-27 पर सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, 20 लोगों का म्यूजिशियन ग्रुप काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को लौट रहा था। पूरी खबर पढ़ें..

