Monday, August 24, 2026
Homeराज्यदिल्लीMP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट: बिहार में...

MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट: बिहार में गंगा उफान पर, यूपी के 19 जिलों में बाढ़; हिमाचल में 125 सड़कें बंद

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ट्रफ एक्टिव होने से रविवार को जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं। यानी आने वाले दिनों में बारिश का असर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बढ़ सकता है।

यूपी में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें खराब हो गई हैं, जबकि 26 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। इन गांवों को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाली सड़कें भी डूब गई हैं।

बिहार में गंगा नदी बक्सर से लेकर भागलपुर तक उफान पर है। पटना के गांधी घाट और हाथीदह समेत कई प्रमुख स्थानों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बक्सर में गंगा नदी वार्निंग लेबल को पार कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। यहां प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। इस सिस्टम के असर से 26 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कुल 125 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा मंडी में 62, कुल्लू में 31, शिमला में 10, चंबा और कांगड़ा में 8-8, ऊना में 4, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में 1-1 सड़क बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 29 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां बंद हो गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां बंद हो गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की शहपुरा नदी में एक डंपर बह गया। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की शहपुरा नदी में एक डंपर बह गया। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

यूपी के उन्नाव में गंगा स्नान के दौरान दो बच्चियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने पिता भी नदी में कूद गए, वह भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को बचाया।

यूपी के उन्नाव में गंगा स्नान के दौरान दो बच्चियां डूबने लगीं। उन्हें बचाने पिता भी नदी में कूद गए, वह भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को बचाया।

बिहार के बक्सर में गंगा में आई बाढ़ से बयासी सड़क डूब गई है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।

बिहार के बक्सर में गंगा में आई बाढ़ से बयासी सड़क डूब गई है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं।

देहरादून के झाझरा में रविवार को टौंस नदी में अचानक आई बाढ़ में एक ट्रक डंपर फंस गया। हालांकि, चालक समेत लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

देहरादून के झाझरा में रविवार को टौंस नदी में अचानक आई बाढ़ में एक ट्रक डंपर फंस गया। हालांकि, चालक समेत लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments