Friday, April 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीMP-UP में 14 दिन बाद मानूसन आएगा: बंगाल की खाड़ी में...

MP-UP में 14 दिन बाद मानूसन आएगा: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, यह मानसून को पीछे धकेलेगा; देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Monsoon Rainfall Update Kerala Rajasthan Rainfall UP MP Mumbai Delhi Forecast Alert

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 मई को मानूसन की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है। गुरुवार को यह पूर्वोत्तर के बचे हिस्से और फिर सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को यह बिहार व बाकी पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थमने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा।

यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है, जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है।

उधर IMD ने अगले 3-4 दिनों में केरल के 8 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं।

वहीं महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के बाद पिछले पांच दिनों में लैंडस्लाइड, बिजली गिरने, पेड़ या घर गिरने जैसी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई है।

राज्यों में बारिश का असर…

  • केरल : कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड, कोट्टायम, त्रिशूर, इडुक्की, वायनाड, पथानामथिट्टा, पलक्कड़, अलपुझा में लगातार बारिश और जारी अलर्ट के कारण कॉलेज, आंगनवाड़ी और ट्यूशन सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुक्रवार को छुट्‌टी रहेगी।
  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, भागलपुर समेत कई जिलों में 31 मई तक भारी बारिश की संभावना है।
  • महाराष्ट्र: अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने से मानसून की रफ्तार घटी है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जो तटीय जिलों को प्रभावित कर सकता है।

राज्यों में मौसम की तस्वीरें…

गुरुग्राम: गुरुवार को धूल भरी आंधी के दौरान शहर में ऐसे नजारे दिखाई दिए।

गुरुग्राम: गुरुवार को धूल भरी आंधी के दौरान शहर में ऐसे नजारे दिखाई दिए।

इडुक्की: भारी बारिश के बाद सड़क किनारे उखड़े और टूटे पेड़ पड़े हैं।

इडुक्की: भारी बारिश के बाद सड़क किनारे उखड़े और टूटे पेड़ पड़े हैं।

आगरा: आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक गर्मी से परेशान नजर आए। यहां गुरुवार को पारा 44°C रहा।

आगरा: आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक गर्मी से परेशान नजर आए। यहां गुरुवार को पारा 44°C रहा।

कोझिकोड: गुरुवार को भारी बारिश के कारण मीनाचंदा में एक हॉस्टल में कुआं ढह गया। कुआं 40 साल पहले बना था।

कोझिकोड: गुरुवार को भारी बारिश के कारण मीनाचंदा में एक हॉस्टल में कुआं ढह गया। कुआं 40 साल पहले बना था।

बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन बंगाल-बांग्लादेश से आगे बढ़ा

IMD के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार कर गया। इसके चलते अगले 24 घंटों में असम में भारी बारिश की संभावना है।

सबसे ज्यादा असर कछार, हैलाकांडी, श्रीभूमि, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, बारपेटा, बोंगाईगांव, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कोकराझार, चिरांग, बजाली, बक्सा, तामुलपुर, नलबाड़ी, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, दरांग, उदलगुरी, मारीगांव, नागांव, होजाई, सोनितपुर, दिमा हसाओ में रहेगा।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 9 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

राजस्थान के 18 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम में बदलाव का यह दौर अगले दो से तीन तक बना रह सकता है। गुरुवार को बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। बाड़मेर में गुरुवार शाम करीब 1 घंटे तक बारिश का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर…

MP के 36 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में भी गिरेगा पानी

मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा में बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा के एक जिले में बारिश, 4 में बादल छाए: 9 जगह धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज सुबह फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद और करनाल में बादल छाए हैं। बारिश हो सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में तेज धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब के 10 शहरों का तापमान 40°C पार: 12 जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी

पंजाब में गर्मी से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिले ऐसे हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार के 32 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट: 40KM/h से चल सकती है हवा

बिहार के 32 जिलों में आज यानी शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते 24 घंटे में भागलपुर समेत चार जिलों में बारिश हुई। वहीं, बाकी जिलों में तपिश बनी रही। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड में 2 जून तक बारिश का अनुमान: आज भी तेज हवा के साथ हो सकती है बरसात

गुरुवार को गोड्‌डा और पाकुड़ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments