Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशNCR में आज बारिश जैसा मौसम: गाजियाबाद और आसपास के जिलों...

NCR में आज बारिश जैसा मौसम: गाजियाबाद और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी से राहत, आसमान में बादल छाए – Ghaziabad News



आज धूप में तेजी नहीं है, बारिश जैसा मौसम है।

गाजियाबाद में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और आज बारिश जैसा मौसम है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए एनसीआर में हल्की बारिश व गरज की संभावना जताई है। सुबह के समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिन में कभी बादल तो कभी हल्की धूप रहेगी

.

रात में भी बादल छाए रहे

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 जून से एनसीआर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। सोमवार रात भी आसमान में बादल छाए रहे। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, हापुड़, बागपत और मेरठ व मुरादाबाद मंडल के अलावा बरेली मंडल के जिलों में मौसम में बदलाव रहेगा। आज तापमान में गिरावट है और भीषण गर्मी से दिन में राहत रहने की उम्मीद है। जहां वेस्ट यूपी में भी मौसम में नमी रहते हुए गरज के साथ बारिश की संभावना है।

43 डिग्री तक पहुंचा था तापमान

एनसीआर में 8 जून से तापमान बढ़ना शुरू हुआ 14 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी पिछले सप्ताह में हुई, और यह तापमान एनसीआर में 43 डिग्री के पास पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा। लोगों को पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पिछले 2 दिन से भीषण गर्मी से राहत मिली है, जहां तापमान में भी कमी आई है। दिन में धूप में भी कम तेजी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments