Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशNSS के 6 वालंटियर्स का फाइनल सेलेक्शन: स्टेट लेवल PRD कैंप...

NSS के 6 वालंटियर्स का फाइनल सेलेक्शन: स्टेट लेवल PRD कैंप में डीडीडू को करेंगे रिप्रेजेंट, ग्वालियर में होगा आयोजन – Gorakhpur News



गोरखपुर के डीडीयू यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ऑफिस में प्री-रिपब्लिक डे सेलेक्शन कैंप के आयोजन के दौरान 10 वालंटियर्स को सेलेक्ट किया गया था। अब उनमें से 6 लोगों को फाइनल किया गया है।

.

ये 6 लोग ग्वालियर के आई. की. एम. यूनिवर्सिटी में होने वाले स्टेट लेवल प्री-आर.डी कैंप में डीडीडू को रिप्रेजेंट करेंगे।

100 वालंटियर्स ने किया पार्टिसिपेट हाल ही में डीडीयू में आयोजित हुए प्री-रिपब्लिक डे सेलेक्शन कैंप में डीडीयू यूनिवर्सिटी, महायोगी गोरक्षनाथ यूनिवर्सिटी सहित12 एफिलिएटेड कॉलेज के लगभग 100 वालंटियर्स ने उत्साहपूर्वक पार्टिसिपेट किया। जिनमें से बेहतरीन परफॉर्म करने वाले 10 का सेलेक्शन हुआ था।

एनएसएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया- इन 10 सेलेक्टेड लोगों की लिस्ट स्टेट लेवल पर भेजी गई थी। जहां से 6 का फाइनल सेलेक्शन कर लिस्ट जारी किया गया है।

कई टेस्ट के बाद हुआ सेलेक्शन सेलेक्शन प्रोसेस के दौरान फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, रनिंग, परेड प्रदर्शन के कल्चरल परफॉर्मेंस जैसे विविध चरणों के माध्यम से पार्टिसिपेंट्स की योग्यता का मूल्यांकन किया गया।

उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की ओर से 6 वालंटियर्स को सेलेक्ट करते हुए फाइनल लिस्ट जारी किया गया है।

इनमें 3 मेल और 3 फीमेल वालंटियर्स शामिल हैं, जो आने वाले 05 से 14 नवम्बर आई. की. एम.यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित स्टेट लेवल प्री-आर.डी. कैंप में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी।

6 राज्यों के वालंटियर्स करेंगे पार्टिसिपेट यह कैंप रिपब्लिक डे परेड (26 जनवरी 2026) के लिए सेलेक्शन के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें देश के छः राज्यों के वालंटियर्स पार्टिसिपेट करेंगे।

वहां सेलेक्टेड पार्टिसिपेंट्स को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित नेशनल परेड में पार्टिसिपेट करने का गौरव प्राप्त होगा। सेलेक्टेड 6 वालंटियर्स 04 नवम्बर की शाम को गोरखपुर से ग्वालियर के लिए निकलेंगे ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एनएसएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. सत्यपाल सिंह ने सेलेक्टेड वालंटियर्स को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments