Saturday, April 11, 2026
HomeफूडPaneer Samosa Recipe: आलू नहीं, घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर...

Paneer Samosa Recipe: आलू नहीं, घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर समोसे, टेस्ट में लाजवाब, बनाना भी आसान


Paneer Samosa Recipe: अगर आप आलू वाले समोसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो कुछ नया ट्राई करने का समय आ चुका है. आप घर पर टेस्‍टी हेल्‍दी पनीर समोसा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं जो बड़ी आसानी से बन जाती है और ये आपके टी टाइम स्नैक्स को स्पेशल भी बना देगी. यह समोसा बाहर से जितनी क्रिस्पी होती है, अंदर से उतनी ही सॉफ्ट, फ्लेवर से भरपूर होती है. यही नहीं, पनीर की फिलिंग से भरा ये समोसा बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद भी आता है. यही नहीं, आप फटाफट बनाकर मेहमानों को भी यह बना कर सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

पनीर समोसा बनाने का तरीका-

सामग्री- 

आटे के लिए:

– 2 कप मैदा

– 2 टेबलस्पून तेल

– एक चुटकी नमक

– जरूरत के अनुसार पानी

भरावन के लिए:

– 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर

– 1 बारीक कटी हरी मिर्च

– 1 टीस्पून अदरक पेस्ट

– 2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया

– ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

– ½ टीस्पून गरम मसाला

– स्वादानुसार नमक

– थोड़ा नींबू रस

– तलने के लिए तेल

बनाने की विधि–

आटा तैयार करें:
एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर हाथों से मिक्स करें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.

भरावन तैयार करें:
एक बाउल में कद्दूकस किया पनीर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स करें.

समोसे बनाएं:
आटे को छोटे-छोटे गोले बनाकर बेल लें. अब बेलकर अंडाकार आकार में काटें और आधे हिस्से को कोन की शेप में मोड़ें. इसमें तैयार पनीर मिश्रण भरें और ऊपर से बंद कर दें.

तलें:
कढ़ाई में तेल गर्म करें और समोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

परोसें:

गरमागरम समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

परफेक्ट समोसे के टिप्स-

– आटा थोड़ा सख्त गूंथें ताकि समोसे कुरकुरे बनें.

– धीमी से मध्यम आंच पर तलें ताकि अंदर तक अच्छे से पकें.

– स्वाद में ट्विस्ट के लिए इसमें मटर या बारीक कटी शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.

यह आसान रेसिपी आपकी शाम की चाय का स्वाद दोगुना कर देगी और मेहमानों से खूब तारीफें भी मिलेगी!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments