Sunday, July 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजीPOCO M8 Power भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगी 8000mAh...

POCO M8 Power भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगी 8000mAh की बैटरी


POCO जल्द ही भारत में अपना मिड बजट फोन पेश कर सकता है। चीनी ब्रांड का यह फोन हाल में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीब्रांड मॉडल हो सकता है। भारत में इसे POCO M8 Power के नाम से पेश किया जा सकता है। पोको के इस फोन से जुड़ी नई लीक सामने आई है। इस फोन से जुड़ा सोर्स कोड हाल ही में स्पॉट किया गया है। इस फोन को भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने इस फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। इसे HyperOS के सोर्स कोड में देखा गया है। इस फोन का मॉडल नंबर 26021PC8I होगा। इसके अलावा पोको के एक और हैंडसेट को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर इसी मॉडल नंबर से मिलते-जुलते नंबर के साथ देखा गया है। रेडमी के हाल में लॉन्च हुए Note 17 का मॉडल नंबर 26021RN18I है।

Redmi Note 17 सीरीज के फीचर्स

Redmi Note 17 सीरीज को हाल ही में चीनी मार्केट में पेश किया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Note 17 और Note 17 Pro लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में 7 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें कंपनी ने OLED डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल किया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 50MPका मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 9000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Vivo ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला फोन, जानें कितनी है कीमत





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments