Saturday, August 29, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRealme ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन

Realme ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन


Realme ने भारत में अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च किया है। रियलमी का यह बजट फ्रेडली फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आता है। चीनी कंपनी ने कल यानी 25 अगस्त को Realme P4s 5G को लॉन्च किया था। इसे मिड बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है। रियलमी ने इस नए फोन को C सीरीज में पेश किया है। Realme C100i को कंपनी ने 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है।

Realme C100i की कीमत

रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की खरीद पर 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फोन को दो कलर ऑप्शन- Midnight Black और Skyline Silver में खरीदा जा सकता है।

Realme C100i के फीचर्स

चीनी कंपनी के इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 720 x 1570 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यही नहीं, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास मिलता है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से धूल और पानी में यह खराब नहीं होगा।










Realme C100i फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 6500mAh, 15W
कैमरा 8MP, 5MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme C100i में कंपनी ने Unisoc T7250 चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरोज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा।

यह स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। इसमें USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, कंपनी ने इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, WiFi, Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Facebook, Instagram चलाने की सेट होगी लिमिट, रात में नहीं कर पाएंगे यूज? Meta की तैयारी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments