Wednesday, August 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, बैक में मिलेगा...

Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, बैक में मिलेगा 50MP का कैमरा


Redmi 17C 5G भारत से पहले सिंगापुर में लॉन्च हो गया है। रेडमी के इस फोन को हाल ही में BIS पर देखा गया था। यह फोन 6000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, MediaTek के प्रोसेसर के साथ आता है। Xiaomi का यह बजट फ्रेंडली फोन BIS पर मॉडल नंबर 2607FRNEAI के नाम से देखा जा चुका है। वहीं, कंपनी Redmi 17 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

Redmi 17c 5G की कीमत

रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत कंपनी ने रिवील की है। इसे SGD 279 यानी लगभग 20,900 रुपये में पेश किया गया है। यह फोन ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi 17C 5G के फीचर्स

रेडमी कायह फोन 6.9 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 700 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे खास तौर पर बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में यूज किया जाता है।

इस फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।










Redmi 17C 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 44W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

यह फोन 5G, 4G, 3G, 2G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, इसमें WiFi, Bluetooth 5.4, USB Type C और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं, इस बजट फ्रेंडली फोन में AI फीचर भी मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन IP64 रेटेड है।

यह भी पढ़ें – iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट प्रोमो वीडियो आया सामने, दिखा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा डिजाइन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments