मधेपुरा की तीन विधानसभा सीटों आलमनगर, बिहारीगंज और सिंहेश्वर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल प्रदान किया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दे
.
बिहारीगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने डॉ. रेणु कुमारी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। 63 वर्षीय डॉ. कुशवाहा कोइरी समुदाय से आती हैं। उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे बिहार की एक जानी-मानी कद्दावर नेता रही हैं।
तीन बार बिहारीगंज से विधायक, एक बार खगड़िया से सांसद और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आरजेडी के पारंपरिक कैडर वोट के अलावा उन्हें अन्य जातियों और वर्गों से भी व्यापक समर्थन मिलेगा।
हार के बाद भी क्षेत्र में बनाए रखे सक्रियता
वहीं आलमनगर विधानसभा सीट से आरजेडी ने ई. नवीन कुमार पर भरोसा जताया है। 40 वर्षीय नवीन कुमार इंजीनियरिंग स्नातक हैं और निषाद समुदाय से संबंध रखते हैं। वे लंबे समय से आरजेडी से जुड़े हुए हैं। पिछला विधानसभा चुनाव भी पार्टी के टिकट पर लड़ा था।
हालांकि उस चुनाव में जीत नहीं मिली, लेकिन हार के बावजूद उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी। पिछड़ी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

चंद्रहास चौपाल को राजद ने दोबारा दिया टिकट
सिंहेश्वर विधानसभा सीट से विधायक चंद्रहास चौपाल को राजद ने दोबारा मौका दिया है। उन्हें मंगलवार की शाम पार्टी का सिंबल मिला। वे अब नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी आवास पर बैठक की।
17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संभावना है कि तीनों प्रत्याशी इसी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। घोषणा के बाद से दोनों क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश देखने को मिल रहा है।
आरजेडी को उम्मीद है कि ये दोनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाएंगे। बुधवार शाम तक मधेपुरा सदर सीट से प्रत्याशी फाइनल नहीं हुआ।

