Thursday, April 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy S25 की कीमत धड़ाम, इस खास ऑफर ने यूजर्स की...

Samsung Galaxy S25 की कीमत धड़ाम, इस खास ऑफर ने यूजर्स की करा दी मौज


Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी एस25

Samsung Galaxy S25 की कीमत में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 15000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी रहा है। सैमसंग Galaxy S25 FE के लॉनच से पहले कंपनी ने फोन की कीमत घटा दी है। हालांकि, यह ऑफर आपको सैमसंग की वेबसाइट पर मिलेगा। आइए, जानते हैं सैमसंग के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…

Samsung Galaxy S25 में बड़ा प्राइस कट

सैमसंग का यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S25 FE की लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन 68,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से इस फोन को खरीदने पर 6,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा 4,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट Samsung ऐप से फोन खरीदने पर मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर यह फोन 15,000 रुपये सस्ता मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

Galaxy S25 में 6.15 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है।

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 4,000mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP और 10MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP कैमरा मिलेगा। यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें –

Realme ला रहा 200MP कैमरे वाला फोन, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments