Thursday, August 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती, 15000 रुपये सस्ते में...

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती, 15000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका


Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अन्य डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। कंपनी जल्द ही Galaxy S26 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल को लॉन्च करने वाली है। इसे जुड़ी जानकारी भी सामने आई है।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती

सैमसंग ने इस फ्लैगशिप फोन को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में लॉन्च किए गए हैं। प्राइस कट के बाद सैमसंग का यह फोन 1,24,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कीमत में कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

इस फोन में 6.9 इंच के डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।










Samsung Galaxy S26 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 60W, 25W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

Galaxy S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यही नहीं, इस फोन में 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग ने इसमें 12MP का कैमरा दिया है।

यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है। यह गूगल जेमिनी पर बेस्ड Galaxy AI से लैस है।

यह भी पढ़ें – Vivo X300 FE की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा, मिल रहा iPhone 17 से भी महंगा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments