Sunday, July 20, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशSP बोले- स्कूल-कॉलेजों के पास रोकेंगे नशे की बिक्री: अशोकनगर में...

SP बोले- स्कूल-कॉलेजों के पास रोकेंगे नशे की बिक्री: अशोकनगर में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत; हाथों में तख्तियां लेकर निकले स्टूडेंट्स – Ashoknagar News


अशोकनगर में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत एक विशाल रैली के साथ हुई। कलेक्ट्रेट कार्यालय से शुरू हुई इस रैली को कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी विनीत कुमार जैन, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने हरी झंडी दिखाकर रव

.

नशा नाश की जड़ है, इसे छोड़ो

रैली में सात स्कूलों के विद्यार्थी, पुलिसकर्मी, शिक्षक और नागरिक शामिल हुए। रैली में स्कूली छात्रों ने प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर का भ्रमण किया। ‘हमारा यही संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश’ और “नशा नाश की जड़ है, इसे छोड़ो” जैसे नारे शामिल थे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य अशोकनगर को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। पुलिस के साथ अब सामाजिक संगठन भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”

रैली में सात स्कूलों के विद्यार्थी, पुलिसकर्मी, शिक्षक और नागरिक शामिल हुए।

विभिन्न स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

15 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से कक्षा 10वीं, 12वीं और कॉलेज स्तर के छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों के पास चलेगा विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास नशा सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलेगा। नगर पालिका के प्रचार वाहनों से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मदद से नशा करने वालों को नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

छात्रों को दिखाएंगे शार्ट फिल्म

महिला छात्रावासों में विशेष निगरानी के लिए महिला पुलिस की संपर्क जानकारी साझा की जाएगी। छात्रों को प्रेरित करने के लिए लघु फिल्म प्रदर्शन, भाषण प्रतियोगिताएं और प्रचार सामग्री वितरण की योजना भी बनाई गई है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

देखें आयोजन की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments