टेक्नो पोवा स्लिम
Tecno Pova Slim 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने अनाउंस कर दिया है। टेक्नो का यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर लैंडिंग पेज भी बनाया है। टेक्नो का यह फोन Samsung Galaxy S25 Slim को टक्कर दे सकता है। इस फोन में कंपनी ने कई एआई फीचर्स दिए हैं। साथ ही, यह डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा।
इस दिन होगा लॉन्च
टेक्नो का यह सबसे पतला फोन 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज के मुताबिक, फोन के बैक में कैमरा सेटअफ के साथ-साथ LED फ्लैश भी देखा जा सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टली अलाइंड पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो कुछ साल पहले लॉन्च हुए कई फोन में मिलता था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में Ela वॉइस असिस्टेंट मिलेगा, जो कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें हिन्दी, मराठी और तमिल भाषा का सपोर्ट है। साथ ही, यह एआई राइटिंग असिस्टेंस और सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स से लैस है।
बिना नेटवर्क के भी होगी कॉल
फ्लिपकार्ट पर टेक्नो के इस बजट फोन का कलर ऑप्शन दिखाया गया है। इस फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और पतले बेजल दिए जाएंगे। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा। इसके अलावा टेक्नो का यह फोन बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। फोन में लो या नो सिग्नल में भी कॉल किया जा सकता है। इसमें VoWiFi Dual Pass फीचर दिया गया है। साथ ही, यह 5G++ नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इससे पहले कंपनी ने Tecno Pova 7 और Tecno Pova 7 Pro कुछ महीने पहले लॉन्च किया है। इसके अलावा टेक्नो पोवा कर्व भी भारत में पेश कियागया है। पोवा कर्व में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। यह 5,500mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। अपकमिंग स्लिम फोन की मोटाई 7.45mm होगी और यह IP64 रेटिंग को सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें –
चीन ने फिर दिखाया दम, पेश किया दुनिया का सबसे बड़ा न्यूरोमॉर्फिक सुपरकंप्यूटर

