Monday, June 1, 2026
HomeएजुकेशनTop Law college: वकील बनने के लिए देश का कौन सा कॉलेज...

Top Law college: वकील बनने के लिए देश का कौन सा कॉलेज है सबसे बेस्ट?


Image Source : NATIONAL LAW SCHOOL OF INDIA UNIVERSITY
National Law School of India University

हर इंसान चाहता है कि वो अच्छी पढ़ाई करके जीवन में एक ऐसा पेशा यानी प्रोफेशन की चुने जिसकी लोग रिस्पेक्ट करते हों और कमाई भी अच्छी हो। कई सारे ऐसे प्रोफेशन हैं जिनके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हुए उसमें सफलता पाते हैं। उनमें से सबसे ज्यादा फेमस तो मेडिकल लाइन और इंजीनियरिंग लाइन है। मगर इसके अलावा भी कई सारे ऐसे प्रोफेशन हैं जो लोगों को उनकी पहचान बनाने में मदद करते हैं और उन्हीं में से एक है वकालत। जी हां, कई सारे छात्र वकील बनकर लोगों को इंसाफ दिलाने की चाह रखते हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो फिर आज हम आपको देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी के बारे में बताएंगे जो आपको इस राह में आगे जाने में मदद कर सकते हैं।

देश के टॉप 10 लॉ कॉलेज

  • आपको बता दें कि इस लिस्ट में 10वें नंबर पर ‘शिक्षा `ओ` अनुसंधान‘ है। यह ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है और इसका स्कोर 65.36 है।
  • अब आपको 9वें यूनिवर्सिटी के बारे में बताते हैं। 9वें नंबर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आता है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में है। इसका स्कोर 65.82 है।
  • आठवें नंबर पर आने वाली यूनिवर्सिटी का नाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया है जो देश की राजधानी दिल्ली में है। इसका स्कोर 66.39 है।
  • अब सातवें नंबर की बात करते हैं। सातवें नंबर पर आने वाले कॉलेज का नाम ‘सिम्बायोसिस लॉ स्कूल‘ है जो महाराष्ट्र के पुणे में है। स्कोर की बात करें तो वो 74.07 है।
  • इस लिस्ट में छठे नंबर पर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर का IIT आता है। Indian Institute of Technology Kharagpur लिस्ट में 74.09 स्कोर के साथ छठे नंबर पर आता है।
  • इस लिस्ट में आने वाला और पांचवें नंबर पर मौजूद यूनिवर्सिटी गुजरात के गांधीनगर में है जिसका नाम ‘गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी‘ है और इसका स्कोर 76.23 है।
  • अब हम चौथे नंबर पर आने वाले लॉ कॉलेज के बारे में बताते हैं। इस नंबर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ‘The West Bengal National University of Juridical Sciences‘ आता है। इसे 79.39 स्कोर मिला हुआ है।
  • अब तीसरे नंबर की बारी आती है। इस नंबर पर तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित ‘Nalsar University of Law‘ आता है जिसे 79.50 स्कोर मिला हुआ है।
  • अब बारी आती है कि देश के दूसरे नंबर पर मौजूद लॉ यूनिवर्सिटी की। आपको बता दें कि दूसरे नंबर पर नई दिल्ली में स्थित ‘नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी‘ आती है। स्कोर की बात करें तो इसे 80 प्वाइंट मिला हुआ है।
  • अब बारी आती है देश के टॉप लॉ यूनिवर्सिटी का नाम बताने की जिसका आप सभी को इंतजार था। आपको बता दें कि जो लॉ कॉलेज पहले नंबर पर आता है उसका नाम ‘National Law School of India University‘ है।

आपको बता दें कि यह सभी डिटेल जो हमने आपको दी है वो NIRF से लिया गया है। NIRF की 2025 की रैंकिंग के मुताबिक ये सभी यूनिवर्सिटी लॉ के मामले में टॉप 10 स्थान पर हैं। यहां दाखिला लेकर आप अपने सपने को पूरा करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

NEET SS 2025 परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

कब जारी होंगे IIM CAT 2025 के एडमिट कार्ड? जानें कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments