Wednesday, April 29, 2026
HomeएजुकेशनUPMSP 10th, 12th results 2026 via UMANG App: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं...

UPMSP 10th, 12th results 2026 via UMANG App: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट PDF कैसे डाउनलोड करें?


UPMSP 10th, 12th results 2026 via UMANG App: यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के नतीजे आज घोषित किए जाने हैं, जिसमें अब कुछ समय ही शेष रह गया है। यूपी बोर्ड परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपने परिणाम को UMANG App पर भी चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी बोर्ड के नतीजे UMANG App पर कैसे चेक कर सकेंगे? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए भिज्ञ होते हैं।

उमंग ऐप पर कैस चेक करें रिजल्ट?

उमंग ऐप पर परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण करें।
  • इसके बाद सर्च बार में ‘UP Board’ टाइप करें।
  • इसके बाद 10th Result 2026/ 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विंडो में रोल नंबर (और स्कूल कोड, यदि पूछा जाए) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

SMS के जरिए कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट? 

छात्र SMS के माध्यम से भी UPMSP 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 देख सकते हैं। 

  • 10वीं के रिजल्ट के लिए-  UP10 [स्पेस] [रोल नंबर]  टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।
  • 12वीं के रिजल्ट के लिए-  UP12 [स्पेस] [रोल नंबर] टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments