Saturday, July 19, 2025
HomeएजुकेशनUPSC CSE Mains 2025 परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख...

UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम


Image Source : FILE PHOTO
UPSC CSE Mains 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम में पास हुए हैं, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है। UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली UPSC CSE Mains 2025 परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ये परीक्षा कब से शुरु होंगे और कितनी पालियों में कराई जाएंगी।

अगस्त महीने में होंगी परीक्षाएं

UPSC की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षाएं अगले महीने यानी अगस्त 2025 के अंत में कराई जाएंगी। इसके लिए 5 अलग-अलग तारीखों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि UPSC CSE Mains 2025 की परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में कराई जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार परीक्षा से एक हफ्ते पहले यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें-

ICF में अपरेंटिस भर्ती, 1000 से ज्यादा वैकेंसी; अधिकतम किस आयु के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments