Vivo V80 Lite को हाल ही में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। वीवो का यह फोन भारत में लॉन्च हो चुके Vivo S2 का रीब्रांड वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह फोन 3 सितंबर यानी कल मलेशिया में पेश होगा। यह पाकिस्तान में लॉन्च हुए मॉडल से बिलकुल अलग होगा। इसमें 10,000mAh की ताकतवर बैटरी दी जाएगी।
प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
Vivo मलेशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट कर दिया गया है। यूजर्स इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और मिलने वाले एक्सक्लूसिव डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। वेबसाइट पर की गई लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- पिंक, ग्रीन और ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।
Vivo मलेशिया ने फोन के सभी फीचर्स फिलहाल रिवील नहीं किए हैं। यह फोन 10,000mAh की BlueVolt बैटरी के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन में 1.5K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि वीवो का यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन मिड बजट में पेश किया जा सकता है।
Vivo V80 Lite के फीचर्स
पाकिस्तान में लॉन्च हुए Vivo V80 Lite में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
यह फोन Andorid 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। पाकिस्तान में इस फोन को 7050mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसका वजह से यह पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, इस फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।
वीवो के इस 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – 4000 रुपये तक महंगा मिलेगा Redmi का यह बजट 5G फोन, फिर से बढ़ी कीमत

