Tuesday, April 28, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo ने सस्ते में लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें...

Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें कितनी है कीमत


Vivo ने आखिरकार अपना 10,200mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo Y सीरीज में पेश किया गया है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ 50MP कैमरा, 12GB रैम जैसे फीचर्स मिलते हैं। वीवो ने अपने इस लेटेस्ट बजट फोन को घरेलू बाजार में उतारा है। Vivo Y600 Pro को जल्द ही भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Vivo Y600 Pro की कीमत

वीवो का यह फोन CNY 2099 यानी लगभग 29,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 2299 (लगभग 32,000 रुपये), CNY 2599 (लगभग 36,000 रुपये) और CNY 2899 (लगभग 40,000 रुपये) है।

  • 8GB RAM + 128GB – CNY 2099 (लगभग 29,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB – CNY 2299 (लगभग 32,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 512GB – CNY 2599 (लगभग 36,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB – CNY 2899 (लगभग 40,000 रुपये)

Vivo Y600 Pro को Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह 10,200mAh बैटरी वाला फोन अगले महीने 5 मई से चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y600 Pro के फीचर्स

इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वीवो का यह फोन 300Hz तक की टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने IP68 + IP69 रेटिंग दिया है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने से भी खराब नहीं होता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है।










Vivo Y600 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300e
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 10,200mAh, 90W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, Origin OS 6

यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में एक और कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। Vivo Y600 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth, WiFi 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – 299 रुपये में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar समेत कई OTT ऐप्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments