चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तारीख का ऐलान कर दिया है. 1 नवंबर से शुरू हो रही इस प्रक्रिया से ममता बनर्जी की TMC सरकार में हड़कंप मच गया है. विपक्षी BJP इसे ‘वोटर लिस्ट की सफाई’ का मौका बता रही है, जबकि TMC इसे ‘राजनीतिक साजिश’ करार दे रही. SIR के तहत वोटरों को दस्तावेज तैयार रखने होंगे, वरना नाम कट सकते हैं. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, यह तीन महीने में पूरा होगा, और अगले हफ्ते अधिसूचना जारी हो जाएगी.
तारीख का ऐलान
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि 1 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. यह 2026 विधानसभा चुनावों से पहले की तैयारी है. आयोग ने 11 दस्तावेजों की सूची जारी की है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट आदि. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आधार को 12वां वैध दस्तावेज माना गया है.
वोटरों के लिए सलाह
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो BLO के आने पर दस्तावेज चेक करवाएं. नए वोटर फॉर्म-6 भरें. ऑनलाइन voters.gov.in पर अपडेट करें. आयोग ने चेतावनी दी कि बिना दस्तावेज के नाम कट सकते हैं. बंगाल में 7.5 करोड़ वोटर हैं, SIR से 5-10% बदलाव संभव. CEO कार्यालय ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि BLO की ट्रेनिंग पूरी करें. सर्वदलीय बैठक 28 अक्टूबर को बुलाई जा सकती है.
ममता बनर्जी की टीएमसी ने SIR को ‘केंद्र की साजिश’ बता दिया. लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि यह वोटर लिस्ट में हेरफेर का जरिया बनेगा. टीएमसीका दावा – बंगाल में पहले ही जनवरी 2025 में एक रिवीजन हो चुका, अब दोबारा क्यों? पार्टी ने कहा, यह घुसपैठिए हटाने का बहाना है, असल में हिंदू वोटरों को निशाना. ममता ने कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया कि BLO पर नजर रखें, फर्जी सर्वे का विरोध करें. टीएमसी ने 10 नवंबर को कोलकाता में ‘SIR विरोध रैली’ की घोषणा की.
बीजेपी का स्वागत: बांग्लादेश न बने बंगाल
विपक्षी बीजेपी ने एसआईआर का जोरदार स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजुमदार ने कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है. टीएमसी का डर साफ दिख रहा. बीजेपी नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा- हम नहीं चाहते बंगाल बांग्लादेश बने. एसआईआर से नाम डिलीट होंगे. अवैध घुसपैठिए बाहर जाएंगे. अगर अगले हफ्ते शुरू हो तो स्वागत करते हैं. उन्होंने महुआ मोइत्रा पर चुटकी ली, टीएमसी नगण्य ताकत है, जो चाहें करें.

