Saturday, July 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp में आ रहा नया फीचर, कॉन्टैक्ट्स का बर्थडे नहीं भूल पाएंगे...

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, कॉन्टैक्ट्स का बर्थडे नहीं भूल पाएंगे आप


WhatsApp यूजर्स को जल्द ही एक और नया फीचर मिल सकता है। यह फीचर यूजर्स को सेव्ड कॉन्टैक्ट्स के बर्थडे रिमाइंड कराएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस फीचर को ‘Birthdays’ के नाम से टेस्ट कर रहा है। इस फीचर को हाल ही में WhatsApp Beta वर्जन में देखा गया है। कंपनी फिलहाल इसे Android यूजर्स के लिए टेस्ट कर रही है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तरह वॉट्सऐप में बर्थडे के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन दिया जा सकता है। इसमें कॉन्टैक्ट्स के बर्थडे दिखाई दे सकते हैं।

बर्थडे फीचर हुआ स्पॉट

WABetaInfo ने इस फीचर को हाल ही में बीटा वर्जन में स्पॉट किया है। हालांकि, वॉट्सऐप को कॉन्टैक्ट्स का डेट ऑफ बर्थ दिखाने के लिए रेगुलेटरी डेटा का इस्तेमाल करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलग-अलग देशों में एज वेरिफिकेशन के लिए यूजर का डेट ऑफ बर्थ कलेक्ट करता है। इस अपकमिंग फीचर में इसी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसे Android Beta वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है। हालांकि, अभी बीटा टेस्टर भी इस फीचर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वॉट्सऐप में बर्थडे के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन देखा गया है, जिसमें कॉन्टैक्ट्स के अपकमिंग बर्थडे की लिस्ट दिखेगी। इसमें वॉट्सऐप स्टेटस की तरह के सेव्ड कॉन्टैक्ट्स के अपकमिंग बर्थडे की लिस्ट देखी जा सकेगी।

रेगुलेटरी परमिशन की टेंशन

यूजरनेम की तरह ही वॉट्सऐप के अपकमिंग बर्थडे फीचर को लेकर भारत समेत कई देशों में पेंच फंस सकता है। इस फीचर में वॉट्सऐप को कलेक्ट किए गए डेटा का इस्तेमाल करना होगा, जिसके लिए रेगुलेटरी परमिशन की जरूरत पड़ सकती है। अमेरिका समेत कुछ देशों में वॉट्सऐप यूजर के डेट ऑफ बर्थ को एज वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल करता है। ऐसे में कलेक्ट किए गए डेटा का इस्तेमाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक नई चुनौती पैदा कर सकती है। कंपनी का दावा है कि उसका प्लेटफॉर्म पूरी तरह एनक्रिप्टेड है, जिसमें दो यूजर के बीच की बातचीत पूरी तरह प्राइवेट है। इसे वॉट्सऐप भी एक्सेस नहीं कर सकता है।

हालांकि, इस फीचर की बीटा टेस्टिंग भी अभी शुरू नहीं हुई है। इसके शुरू होने के बाद ही इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त होगी। कंपनी इस फीचर के जरिए लोगों को बर्थडे रिमाइंड कराने की कोशिश करेगी, जैसा फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में होता है।

यह भी पढ़ें – भारत में अभी नहीं आएगा WhatsApp का यूजरनेम फीचर, सरकार ने लगाई रोक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments