Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडअक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसमें परेश रावल बने विलेन, डिजास्टर हुई...

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसमें परेश रावल बने विलेन, डिजास्टर हुई 8.9 Imdb रेटिंग वाली ब्लॉकबस्टर की रीमेक


Last Updated:

Akshay Kumar Paresh Rawal Disaster Movie: अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद चल रहा है. जहां परेश खुद इस मुद्दे पर अपना पक्ष रख रहे हैं. वहीं, अक्षय की टीम इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रही है. अक्षय और परेश दोनों इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.

Akshya Kumar Paresh Rawal Hera Pheri 3 Controversy: अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच भले ही ‘हेरा फेरा 3’ को लेकर विवाद हो, लेकिन दोनों ने साथ ‘ओएमजी’,’आंखें’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘भूल भुलैया’, ‘गरम मसाला’ और ‘दे दना दन’ जैसी कॉमेडी फिल्में की हैं. जिनमें दोनों की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और केमेस्ट्री देखने को मिली है.

Akshay kumar Paresh

लेकिन अक्षय कुमार और परेश रावल की एक ऐसी फिल्म हाल में रिलीज हुई, जिसमें अक्षय हीरो और परेश विलेन बने थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. फिल्म बजट की एक तिहाई कमाई कर पाई थी. यह साउथ की सुपरहिट फिल्म का रीमेक था. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

इस फिल्म का नाम ‘सरफिरा’ है. अक्षय के अपॉजिट राधिका मदान हैं. फिल्म पिछले साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33.91 करोड़ रुपए ही दुनियाभर में कमा पाई. यह सूर्या स्टारर तमिल पिल्म ‘सोरारई पोट्टारु’ का हिंदी रीमेक है और यह सच्चे इवेंट पर आधारित फिल्म है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

तमिल और हिंदी में परेश रावल ही विलेन का किरदार निभाया था. तमिल में इस फिल्म को क्रिटिक ने भी सराहा और ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया. शुरुआत में यह तमिल में थी, बाद में इसे हिंदी में रिलीज किया गया. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

अक्षय कुमार ने ‘सरफिरा’ में वीर जगन्नाथ म्हात्रे का किरदार निभाया, जो गांव का रहना वाला है. वीर का सपना एक कम बजट वाली एयरलाइन शुरू करना है, जिसमें गरीब लोग भी ट्रैवल कर सके. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

वीर अपने सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय वायु सेना को ज्वाइन करता है लेकिन अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए भारतीय वायु सेना की नौकरी छोड़ देता है और संघर्ष करता है. फाइनेंशर की तलाश करता है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Akshay kumar Paresh

इसी तलाश में वीर पावरफुल एविएशन टाइकून परेश गोस्वामी से मिलता है. परेश, वीर के इस आइडिया का मजाक उड़ाता है. वक्त बितता है. वीर बहुत मेहनत करता है और अपनी एयर लाइन शुरू करता है और परेश उसका बड़ा दुश्मन बनकर उभरता है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ हुई ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई. हालांकि यहां भी अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

homeentertainment

अक्षय की वो FLOP, जिसमें परेश रावल बने विलेन, डिजास्टर हुआ ब्लॉकबस्टर का रीमेक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments