अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। रॉयटर्स के मुताबिक यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आलीशान होटल सेरेना में होगी। इसके लिए अमेरिकी डेलिगेशन आज यानी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा, जबकि ईरानी डेलिगेशन पहले ही पहुंच चुका है। इस बैठक में अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। इसमें अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ईरानी मीडिया के अनुसार संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बातचीत को आगे की शांति प्रक्रिया के लिए अहम माना जा रहा है। इस बड़े इवेंट से पहले पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। इससे पहले अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि युद्ध में ईरान को नुकसान हुआ है। अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान के ठिकानों पर 13,000 से ज्यादा हमले किए हैं। फिलहाल सीजफायर के कारण हमले रोक दिए गए हैं, लेकिन अमेरिकी सेना इलाके में मौजूद है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकती है। अमेरिका-ईरान के बीच इन मुद्दों पर बातचीत होगी इजराइली हमले से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link

