Sunday, August 16, 2026
Homeलाइफस्टाइलअपनी उम्र से 10 साल कम दिखना चाहते हैं? ये 5 नियम...

अपनी उम्र से 10 साल कम दिखना चाहते हैं? ये 5 नियम आज से ही अपनाने शुरू कर दें


हर कोई अपनी उम्र से कम दिखना चाहता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने से बात नहीं बनती, बल्कि अपने खानपान में भी बदलाव लाने होते हैं। ऐसे ही 5 नियम हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। कहीं ना कहीं सभी की ये ख्वाहिश होती है कि वो अपनी उम्र से छोटे लगें। उनकी उम्र बेशक बढ़ जाए लेकिन चेहरे का ग्लो देखकर कोई बता ना सके। आपने अपने आसपास भी कुछ ऐसे लोग देखे ही होंगे, जो उम्र बढ़ने के बाद भी काफी फिट लगते हैं और उनके चेहरे का ग्लो देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगा ही नहीं पाता। कभी सोचा है ऐसा क्यों? अगर आपको लगता है कि ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन सिर्फ महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाकर पाई जा सकती है, तो शायद आपकी सोच गलत है। क्योंकि आपका लाइफस्टाइल और खानपान मेन दो चीजें हैं, जो आपकी स्किन पर सबसे ज्यादा असर डालती हैं। ऐसे में अगर आप वाकई अपनी उम्र से छोटा दिखना चाहते हैं, तो बदलाव इन दोनों में लाने की जरूरत है।

उम्र से 10 साल छोटा दिखने के लिए अपनाएं ये आदतें

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए फिटनेस एक्सपर्ट पूनम राठौड़ बताती हैं कि अगर आपको सुंदर दिखना है, या यूं कहें कि अपनी उम्र से 10 साल कम दिखना है तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है। सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि असली ग्लो तरह-तरह के प्रोडक्ट्स लगाने से नहीं आता है। असली ग्लो उससे आता है, जो आप अपने पेट में डालते हैं। ऐसे में खानपान से जुड़े ये छोटे-छोटे नियम आप आज से ही फॉलो करना शुरू कर सकते हैं।

नियम 1- विटामिन सी से भरपूर फल खाएं

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फल जरूर शामिल करने हैं। संतरा, मौसंबी, आंवला, अमरूद और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स होते हैं। विटामिन सी शरीर में कॉलेजन बनाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

नियम 2- रोज पालक का सेवन करें

पूनम राठौड़ कहती हैं कि अपनी डाइट में पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। पालक को आप जूस, स्मूदी, सूप या सलाद के रूप में खा सकते हैं। ये आपकी ओवरऑल हेल्थ और पोषण को बनाए रखने में मदद करता है।

नियम 3- रोजाना नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाएं

अपनी डाइट में नट्स और ड्राई फ्रूट्स को भी जरूर शामिल करें। खासकर बादाम आपको जरूर खाने चाहिए। इनमें विटामिन ई के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्थ का भी ध्यान रखते हैं। हालांकि ध्यान रहे इन्हें हमेशा रातभर भिगोकर रखने के बाद ही खाएं।

इन 2 बड़ी आदतों में करें बदलाव

ज्यादातर बिना पकी हुई चीजें खाएं

पूनम बताती हैं कि आपको अगर अपनी स्किन को जवां बनाए रखना है और हेल्दी रहना है, तो ये एक आदत आज से ही शुरू कर दें। नियम बनाए की आपका ज्यादा से ज्यादा खाना कम पका या बिना पका हुआ होना चाहिए। कोशिश करें कि आपका 80 प्रतिशत खाना इसी तरह का हो।

60-40 का नियम अपनाएं

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको अपना पेट सिर्फ 60 प्रतिशत तक भरना है और 40 प्रतिशत खाली रहने देना है। यानी अपनी भूख से कम खाना है। जब आप अपने पेट को थोड़ा खाली छोड़ते हैं, तो वो खुद को रिपेयर करने का काम करता है। ऐसे में आपका गट और लिवर खुद को रिपेयर करते हैं और जब ये दोनों हेल्दी होते हैं तो स्किन पर निखार अपने आप ही आता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments