Monday, September 14, 2026
Homeलाइफस्टाइलप्रेगनेंसी में बढ़े वजन घटाने के लिए अपनाएं आलिया भट्ट का तरीका,...

प्रेगनेंसी में बढ़े वजन घटाने के लिए अपनाएं आलिया भट्ट का तरीका, कम दिनों में दिखेगा फर्क


बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाओं का वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उसे कम करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए आप आलिया भट्ट द्वारा फॉलो किए गए वेट लॉस के तरीकों को शेयर कर सकते हैं। देखिए एक्ट्रेस ने कैसे कम किया था वजन

जब एक महिला मां बनती है तो उसे कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिला का शरीरिक तौर पर परिवर्तन भी होता है। इस दौरान वजन बढ़ना सामान्य और जरूरी है। माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान सामान्य रूप से 11 से 16 किलोग्राम तक वजन बढ़ना हेल्दी माना जाता है। हालांकि, कई बार वजन इससे ज्यादा बढ़ जाता है। जिसे डिलीवरी के बाद कम करना जरूरी है। वैसे तो बच्चे के जन्म के बाद 7 से 8 किलो वजन अपने आप कम हो जाता है। लेकिन दोबारा से पुरानी वाली शेप में वापिस आना काफी मुश्किल होता है। अगर आपने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और आप इस बढ़े हुए वजन को कम करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट द्वारा अपानाए तरीकों को अपनाएं।

आलिया ने नैचुरली वजन कैसे कम किया?

आलिया ने प्रेगनेंसी में बढ़े वजन को कम करने के लिए एक आसान और बैलेंस्ड तरीका अपनाया। एक्ट्रेस ने एक हेल्दी डायट फॉलो की जिसकी वजह से उन्हें सही रिजल्ट मिला। डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को करने के लिए एक्ट्रेस ने क्या किया

– बच्चे को जन्म देने के बाद सिर्फ घर का बना बैलेंस्ड खाना खाएं।

-थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार खाना खाया। एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से बचें।

-प्रोसेस्ड, ऑयली और बहुत ज्यादा मीठी चीजों से परहेज किया।

-अपने रूटीन में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल किए।

-हाइड्रेटेड रहीं और कभी भी खाना स्किप नहीं किया।

ऐसे फॉलो किया वर्कआउट रूटीन

डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए आलिया ने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट रूटीन शुरू नहीं किया। उन्होंने हल्की-फुल्की एक्टिविटी से शुरुआत की। पहले उन्होंने 15 मिनट की हल्की वॉक से शुरुआत की। फिर सांस लेने की एक्सरसाइज और योग स्ट्रेचिंग, कोर को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज, पोस्चर ठीक करने वाली मूवमेंट को फॉलो किया। हालांकि, डिलीवरी के तीन महीने बाद उन्होंने वजन घटाने के लिए पोस्टपार्टम एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल किया।

ब्रेस्टफीडिंग से मिला ज्यादा फायदा

ब्रेस्टफीडिंग से आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग के साथ अच्छा पोषण भी लें, तो बर्न होने वाली कैलोरी से फैट धीरे-धीरे कम करने में मदद मिल सकती है। आलिया भट्ट ने बताया कि डिलीवरी के बाद भी वह ब्रेस्टफीडिंग करा रही थी और इससे बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।

टिप

डिलीवरी के बाद ठीक से न सोने से आपके उन हार्मोन्स पर असर पड़ सकता है जो भूख और शरीर में फैट जमा होने को कंट्रोल करते हैं। इसलिए, सोने के समय को प्राथमिकता दें, दिनभर में एक दो बार नैप लें या जब भी मन करे थोड़ा आराम करें।

डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए एक आसान डायट अपनाएं जिसमें दाल, पनीर और अंडे जैसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें, फल और साबुत अनाज खाएं। अपनी डाइट से प्रोसेस्ड और मीठे स्नैक्स हटा दें।

समय-समय पर पानी पीते रहें। इससे पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनानें में मदद मिलती है। इससे दूध बनने में मदद मिलती है और भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments