एक्टर सुनील शेट्टी नाना बन चुके हैं और उनकी उम्र 65 साल है लेकिन फिटनेस के मामले में वह यंग एक्टर्स को सीधी टक्कर देते हैं। वह फिटनेस और अपनी डाइट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और यही उनकी फिट बॉडी का राज है।
65 में भी फिट हैं सुनील शेट्टी, डाइट से छोड़ी ये 2 चीजें, जानें फिटनेस रूटीन
60-65 की उम्र में ज्यादातर पुरुष आराम खोजते हैं और फिटनेस पर उतना ध्यान नहीं देते लेकिन अगर आप एक्टर सुनील शेट्टी को देखेंगे तो वह इस उम्र में भी खुद को फिट और जवां बनाए हुए हैं। बॉलीवुड के अन्ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। सुनील शेट्टी ने 15 साल की उम्र से ही फिटनेस को लेकर अपना नजरिया बदल लिया था और तभी से वह अपनी डाइट और डेली रूटीन को बैलेंस करते आ रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सुनील शेट्टी नाना बनने के बाद भी इतने फिट कैसे हैं और उनका फिटनेस प्लान क्या है?
वर्कआउट और डाइट दोनों है जरूरी
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर आपको फिट रहना है तो वर्कआउट के साथ डाइट बैलेंस करना भी सीखना पड़ेगा। दोनों एक साथ मैनेज करेंगे, तभी आप फिट रह सकते हैं वरना नहीं। एक्टर फिटनेस के लिए क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को अपना गुरू मानते हैं। एक्टर ने 15 साल की उम्र में उनसे मुलाकात की थी। तब विवियन ने उनसे कहा था वे हार्ड बॉल्स को भी आसानी से मार पाएं इसके लिए बॉडी बनाई है, बस यही से फिटनेस का भूत सुनील शेट्टी पर सवार हुआ और आज भी वह उसे अपना रहे हैं।
हार्ड वर्कआउट के साथ रूटीन
सुनील शेट्टी सुबह 5 बजे उठकर सबसे पहले वर्कआउट करते हैं। अगर कभी वह किसी काम से बाहर होते हैं, तब भी हर हाल में 8 बजे तक कसरत करते हैं। वर्कआउट सेशल में वह वेट लिफ्टिंग, रनिंग, वॉकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्क्वॉट्स करते हैं। इसके अलावा वह मन को शांत रखने के लिए योगा भी करते हैं।
डाइट रखी है सख्त
एक्टर का कहना है कि आपकी फिटनेस का राज डाइट में छिपा होता है और मैं उसे लेकर काफी सीरियस रहता हूं। सुनील ब्लैक कॉफी के साथ खजूर खाते हैं, लंच-डिनर में वह प्रोटीन युक्त खाना खाते हैं। वह साउथ इंडियन हैं, तो चावल खाए बिना नहीं रह सकते लेकिन वह भी कम पोर्शन में खाते हैं। उनके खाने में तेल की मात्रा ना के बराबर होती है और डेयरी प्रोडक्ट्स से उन्हें एलर्जी है। इस वजह से वह दूध-दही या कोई भी सफेद चीज से परहेज करते हैं। साथ ही वह शाम का खाना 6 बजे खा लेते हैं, इसमें वह जरा भी देरी नहीं करते हैं।
खाना छोड़ चुके हैं ये 2 चीजें
अन्ना अपनी डाइट से चीनी को पूरी तरह से बाहर कर चुके हैं और जंक फूड वह कभी नहीं खाते हैं। तेल भी वह धीरे-धीरे बंद ही कर रहे हैं। इसके अलावा वह ग्लूटेन भी कम खाते हैं, इससे उन्हें सिरदर्द और पाचन से जुड़ी समस्या होती है। उनका मानना है कि आप जितना हेल्दी खा सकते हैं, खाइये और वह थाली पर पूरा ध्यान देते हैं कि उन्हें क्या परोसा जा रहा है। उन्हें अपनी भूख के बारे में खूब पता है और वह जानते होते हैं कि उन्हें कितनी डाइट लेनी है।

