Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यबिहारअक्षरा सिंह ने MLC बनने पर पवन सिंह की तारीफ: कहा-...

अक्षरा सिंह ने MLC बनने पर पवन सिंह की तारीफ: कहा- भगवान करे इससे भी बड़ा पद मिले; शादी पर बोलीं अभी सोचना भी रिस्की – Patna News




अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद इन दोनों भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इतना न्यूज़ सुन रही हूं कि मुझे शादी से डर हो गया है। वहीं, अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को सपोर्ट किया। एमएलसी बनने को लेकर उन्होंने कहा कि ईश्वर करें कि वह इससे भी बड़े पद पर जाएं और अच्छा काम करें। अभी शादी के लिए सोचना भी रिस्की है शादी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी को लेकर मैं इतना न्यूज़ सुन रही हूं कि मुझे शादी को लेकर डर हो गया है। लड़का लड़की से डर रहा है और लड़की लड़के से डर रही है। अभी बहुत अलग तरीके का माहौल चल रहा है। यह वातावरण बदलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अक्षरा ने साल 2018 को याद किया, जब पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की और अक्षरा उनसे अलग हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि वह 2018 का साल था, जिसे मैं जिंदगी में कभी भी पलट कर नहीं देखना चाहूंगी। मगर पॉजिटिव वे में सोचे तो उसी हिस्से ने मुझे मजबूत भी बनाया है। अक्षरा बोलीं- पवन सिंह और बड़े पद पर जाएं एक दूसरे इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की तारीफ की। अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि पवन सिंह के एमएलसी बनने को वह किस तरीके से देखती हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं किसी का बुरा नहीं चाहती हूं। ईश्वर करें कि वह इससे भी बड़े पद पर जाएं और अच्छा काम करें। अक्षय के साथ काम करने को लेकर गणेश आचार्य का आया था पहला फोन अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर अक्षरा ने बताया कि मुझे गणेश आचार्य का फोन आया था। फिर अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था, जिसमें मुझे कहा गया की फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग करना है। मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका था और मैंने हां कह दिया। गाने के सेट पर ऐसा मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे काम आंका जा रहा है। सभी लोगों ने मुझे बहुत अच्छा फील करवाया। अब जानिए पवन सिंह सिंह के लाइफ में कैसे हुई अक्षरा सिंह की हिस्ट्री पवन सिंह का दिल पहली बार बड़े भाई की साली नीलम सिंह पर आया। दोनों ने 1 दिसंबर, 2014 को शादी कर ली। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। लेकिन, 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। नीलम की मौत के बाद उनकी बहन और पवन सिंह की भाभी ने इसका रीजन बताया था। कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं। एक शो के दौरान पवन सिंह ने कहा था कि मैं भगवान के सामने खड़ा होता हूं और कहता हूं कि इतनी क्या परीक्षा लेनी? मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मैं सोता हूं और सोचता हूं कि मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मेरे जीवन में देवी मिली थी, मैंने अपनी जिंदगी में देवी को खोया है। ये मुमकिन नहीं कि वह देवी मुझे फिर से मिल पाएगी। वह मुझे कभी नहीं मिलेगी। इस कंधे पर दाग लिखा है। पवन सिंह बताते हैं कि नीलम और उनका साथ सिर्फ तीन साढ़े महीने तक का ही था। यह दूसरी बात है कि वह मेरी भैया की साली थी, लेकिन शादी के बाद हम एक-दूसरे को ठीक से जान भी नहीं पाए थे। जो लोग मेरे सामने बोल नहीं पाते, वे लोग भी मुझे सुनाकर चले जाते हैं और मैं सुन लेता हूं। अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री
पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे। लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली। अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments