Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में NCL जयंत परियोजना में कोयले में आग: स्थानीय लोगों...

सिंगरौली में NCL जयंत परियोजना में कोयले में आग: स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग; प्रबंधन बोला-आग बुझाने की प्रक्रिया जारी – Singrauli News




सिंगरौली जिले में एनसीएल की जयंत परियोजना में कोयले में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना के फेस क्षेत्र में लंबे समय तक कोयला सुलगता रहा, जिससे बड़ी मात्रा में कोयला जल गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते आग पर प्रभावी नियंत्रण किया जाता तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल जले हुए कोयले की राख को डंपिंग क्षेत्र में हटाया जा रहा है। प्रबंधन ने कहा- आग बुझाने की प्रक्रिया जारी एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी रामविजय सिंह ने बताया कि कोयले में आग लगना या सुलगन खदानों में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है। परियोजना की फायर फाइटिंग टीम लगातार आग पर नियंत्रण का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच की मांग तेज घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आग लगने के कारण, वास्तविक नुकसान और सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही की जांच की मांग की है। प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments