दशहरा पर्व पर 20 अक्टूबर को बैतूल शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दशहरा आयोजन और सदर बाजार क्षेत्र में रावण दहन को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन, वाहन प्रतिबंध और पार्किंग की व्यवस्था तय की है। दोपहर 12 बजे से निर्धारित मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आयोजन के दौरान कुछ मार्ग नॉन-व्हीकल जोन भी रहेंगे। इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से कॉलेज चौक से अंबेडकर चौक सड़क मार्ग और गुप्ता मॉल, गंज से टर्फ हॉकी स्टेडियम (ईएम हुसैन) पेट्रोल पंप सड़क मार्ग पर भारी वाहन, मध्यम वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिबंधित रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से भारी और मध्यम वाहनों पर पहले से लागू प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। दशहरा आयोजन के दौरान अधिकृत वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा: कोठी बाजार की ओर से गंज जाने वाले वाहन मुर्गी चौक से कॉलेज चौक होते हुए एलआईसी बिल्डिंग की ओर जा सकेंगे। दूसरा विकल्प मुल्ला पेट्रोल पंप से अंबेडकर चौक, चौपाटी और मैकेनिक चौक होते हुए गंज जाने का रहेगा। अंबेडकर चौक से आमला-हमलापुर जाने वाले वाहन सदर गेंदा चौक की ओर से पुलिस पेट्रोल पंप होकर आमला, हमलापुर चौक और विकास नगर जाने वाले वाहन अंबेडकर चौक से जिला अस्पताल के सामने, बस स्टैंड, कोठी बाजार, थाना चौक और कमानी गेट होते हुए कॉलेज चौक की ओर जा सकेंगे। गंज से कोठी बाजार जाने का रास्ता गंज क्षेत्र से कोठी बाजार जाने वाले वाहन ताहा फ्लेक्स से रेड रोज स्कूल होते हुए जेएच कॉलेज मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था दशहरा आयोजन में आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें शनि मंदिर के सामने पुलिस लाइन, नगर पालिका बैडमिंटन हॉल एवं शहीद भवन और पुलिस पेट्रोल पंप के साइड में पुलिस लाइन शामिल हैं।
Source link
दशहरे पर बैतूल में ट्रैफिक प्लान बदला: दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद, तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था – Betul News
RELATED ARTICLES

