Monday, October 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश16 साल के लड़के का शव कुएं में मिला: दुर्गा प्रतिमा...

16 साल के लड़के का शव कुएं में मिला: दुर्गा प्रतिमा देखने घर से निकला था, मैहर में परिजन ने हत्या की आशंका जताई – Maihar News




मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार से लापता 16 साल के लड़के का शव रविवार को गांव के ही एक कुएं में मिला। लड़का शनिवार दोपहर घर से दुर्गा प्रतिमा देखने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। दुर्गा प्रतिमा देखने निकला था जानकारी के अनुसार, पुरैना गांव का रहने वाला उमंग यादव (16 साल) पिता मोनू यादव शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ढूंढते-ढूंढते जब परिजन गांव के कुएं के पास पहुंचे, तो वहां उमंग के कपड़े और चप्पलें पड़ी दिखाई दीं। जब कुएं के अंदर देखा गया तो उमंग का शव पानी में दिखा। परिजन ने जताई हत्या की आशंका घटना की खबर मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने हत्या का शक जताया है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments