समस्तीपुर के 5 प्रखंडों में नए राजकीय महाविद्यावय शुरू हो रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर छात्रों को लाभ मिलेगा। अब विद्यार्थी घर के करीब ही ग्रेजुएशन कर सकेंगे। खास कर ऐसी छात्राओं को लाभ मिलेगा जो दूरी की वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकी। पहले चरण में जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विभूतिपुर और विद्यापतिनगर प्रखंडों में नए राजकीय महाविद्याल खोला जा रहा है। इन कॉलेजों में इसी सत्र से एडमिशन किया जाना है। कॉलेज शुरू होने से पहले कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए वहां कौन-कौन सी व्यवस्था है। इस पर खुद डीएम रोशन कुशवाहा मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कल्याणपुर-खानपुर के प्रस्तावित कॉलेज के स्थल का डीएम ने लिया जायजा डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के खानपुर और कल्याणपुर में प्रस्तावित कॉलेज स्थल पर बुधवार शाम निरीक्षण किया। डीएम ने स्थल निरीक्षण कर संचालन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने महाविद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, भवन की स्थिति, फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपस्करों की उपलब्धता, क्रय और आपूर्ति की प्रगति, शिक्षकों की पदस्थापना-प्रतिनियुक्ति, पेयजल, विद्युत, शौचालय और पठन-पाठन शुरू करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपर समाहर्ता, समस्तीपुर सह नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम शंकर झा और संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। अधुरू कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश
डीएम ने सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए महाविद्यालयों का नियमित संचालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें।
Source link

