Wednesday, November 18, 2026
Homeविदेशएनवीडिया में वापसी को तैयार हैं पूर्व CEO जेन्सन हुआंग: कहा-...

एनवीडिया में वापसी को तैयार हैं पूर्व CEO जेन्सन हुआंग: कहा- बोर्ड के फैसले पर ही लौटूंगा; एलिस से अफेयर के चलते पद से इस्तीफा दिया था




के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग ने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर बोर्ड चाहे तो वो CEO के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं।हुआंग ने पिछले हफ्ते अचानक इस्तीफा दिया था, जब उनके एक चीनी महिला जासूस के साथ अफेयर की खबर सामने आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- “अगर बोर्ड फैसला करता है कि मेरी वापसी शेयरहोल्डर्स, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मैं उन अपीलों का जवाब देने और CEO के रूप में लौटने पर सम्मानित महसूस करूंगा।” उन्होंने माना कि उन्होंने निजी जीवन में गंभीर गलतियां की हैं, लेकिन कहा कि उन्हें कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों से वापसी के लिए जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हुआंग ने यह बात 17 नवंबर को अपने पहले सार्वजनिक बयान में कही। उन्होंने पिछले हफ्ते चीनी जासूस होने की आरोपी महिला से संबंधों के खुलासे के बाद पद छोड़ा था। इस्तीफे के 4 दिन बाद जेन्सन का ये बयान क्यों अहम है… 1. ये वापसी की खुली अपील है: हुआंग ने सीधे नहीं कहा- “मुझे वापस लो।” उन्होंने कहा — “अगर बोर्ड चाहे तो मैं तैयार हूं।” ये एक तरह से बोर्ड पर जनता और कर्मचारियों का दबाव बनाने वाली रणनीति मानी जा रही है। 2. गलती मानी, लेकिन डिटेल नहीं दी: उन्होंने गंभीर गलतियां और बोर्ड के लिए समस्याएं मानीं, लेकिन किस अफेयर की बात हो रही है, इसका नाम नहीं लिया। 3. अमेरिका कार्ड खेला: बयान में 3 बार अमेरिका, अमेरिकी नागरिक, अमेरिका के हित में कहा। ये इसलिए, क्योंकि उन पर आरोप चीन से जुड़े हैं। वो ये दिखाना चाहते हैं कि वो अमेरिका के साथ हैं। 4. परिवार से माफी: आखिरी लाइन में पत्नी और बच्चों से माफी मांगी, “मैं बाकी जिंदगी तुम्हारे लायक बनने में बिताऊंगा।” वापसी की ऑनलाइन याचिका पर 2 लाख से ज्यादा साइन यह बयान उस ऑनलाइन याचिका के बाद आया है, जिस पर 1 लाख 90 हजार से ज्यादा हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसमें स्पेसएक्स और टेस्ला के CEO एलन मस्क जैसे टेक इंडस्ट्री के लोगों के नाम भी शामिल हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया है। अमेरिकी सदन की समितियों के सामने पेश होंगे मंगलवार को सदन की प्रमुख समितियों के सदस्यों ने कहा कि हुआंग ने स्वेच्छा से लिखित रिकॉर्ड वाले इंटरव्यू के लिए आने पर सहमति दी है। एनवीडिया के एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स की बिक्री को लेकर कंपनी पर राष्ट्रीय स्तर पर जांच बढ़ रही है। हुआंग 1 दिसंबर को समितियों के सामने पेश होंगे। इसके बाद कंपनी के जनरल काउंसल टिम टेटर 2 दिसंबर को जवाब देंगे। एनवीडिया ने बनाई नई निगरानी समिति इस बीच, एनवीडिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार नियमों के पालन की निगरानी के लिए नई बोर्ड समिति बनाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी एंड एक्सपोर्ट कंट्रोल ओवरसाइट कमेटी राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों और एक्सपोर्ट कंट्रोल के पालन की निगरानी करेगी। यह समिति कम से कम हर 3 महीने में बैठक करेगी। इसमें एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के तीन सदस्य होंगे। समिति कंपनी की मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार अनुपालन टीम को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र थर्ड-पार्टी विशेषज्ञों के साथ काम करेगी। एनवीडिया के चिप्स की चीन को बिक्री पर रोक एनवीडिया के एडवांस्ड चिप्स की मांग काफी ज्यादा है। ये चिप्स क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर्स के लिए जरूरी हैं। यही सुविधाएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते क्षेत्र को आधार देती हैं। हालांकि, इन चिप्स को चीन को बेचने पर प्रतिबंध हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार शाम फिलीपींस पहुंचने के कुछ समय बाद एनवीडिया की नई समिति को अच्छा कदम बताया। चीनी कारोबारी महिला से संबंधों की जांच हुआंग को पिछले हफ्ते एनवीडिया के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनके चीन की एक कारोबारी महिला से संबंधों की जांच चल रही थी। यह महिला सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की प्रमुख रह चुकी है। कंपनी पर अमेरिकी एक्सपोर्ट कंट्रोल का उल्लंघन कर एडवांस्ड एनवीडिया चिप्स चीन भेजने का शक है। हुआंग के इसी महिला से अफेयर का खुलासा हुआ था। महिला के चीनी जासूस होने का आरोप भी लगाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments