Tuesday, November 17, 2026
Homeविदेशइमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन...

इमरान खान की जजों को चिट्ठी-जेल से जिंदा लौटना मुश्किल: ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मर जाऊंगा, रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा




पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की तीन बड़ी अदालतों के जजों को चिट्ठी लिखकर अपने और पत्नी बुशरा बीबी के इलाज की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक पड़ने के खतरे की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें रोज 22-22 घंटे अकेले रखा जा रहा है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें डर है कि वे जेल से जिंदा नहीं लौट पाएंगे। इमरान तोशखाना केस में अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात के लिए उनकी बहनों ने आंदोलन भी किया था। परिवार और वकीलों से मिलने पर भी पाबंदी यह चिट्ठी पाकिस्तान की फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को भेजी गई है। इमरान के वकील सलमान सफदर ने X पर यह चिट्ठियां पोस्ट की हैं। इनमें इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें परिवार के लोगों और वकीलों से मिलने, बेटों से फोन पर बात करने, किताबें पढ़ने और टीवी देखने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस साल उनके वकील को उनसे सिर्फ चार बार मिलने दिया गया। वहीं, बुशरा बीबी के वकील को भी उनसे केवल एक बार मिलने की इजाजत मिली। हर हफ्ते पत्नी से होने वाली मुलाकात भी बिना कोई वजह बताए रोक दी गई। इमरान ने यह भी कहा कि उनकी बहनें हिरासत में हैं, लेकिन उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। इमरान बोले- मेडिकल बोर्ड ने मेरी मानसिक परेशानी मानी इमरान के मुताबिक, जेल के मेडिकल बोर्ड ने उनकी मानसिक परेशानी को माना था। बोर्ड ने उन्हें पत्नी और परिवार से ज्यादा बार मिलने देने की सलाह दी थी। साथ ही किताबें पढ़ने और टीवी देखने की सुविधा देने को कहा था। लेकिन इन सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने चिट्ठी में लिखा, जेल में किसी को मुझसे बात करने या जवाब देने की इजाजत नहीं है। जब मैं उन्हें सलाम करता हूं या कुरान की कोई आयत पढ़ता हूं, तब भी कोई जवाब नहीं देता। इमरान का आरोप है कि ये पाबंदियां जानबूझकर लगाई गई हैं, ताकि उनकी तबीयत बिगड़े और उनका हौसला टूट जाए। दाईं आंख की 85% रोशनी जाने का दावा इमरान ने बताया कि 10 फरवरी को उनके वकील को मुलाकात के दौरान पता चला कि उनकी दाईं आंख की 85% रोशनी जा चुकी है। उनका आरोप है कि उस समय न तो परिवार को और न ही उनके कानूनी सलाहकारों को इस बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने अपने ब्लड प्रेशर का भी जिक्र किया। इमरान के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान उनका ब्लड प्रेशर पहले 130 से 150, फिर 170 और 10 नवंबर को 192 और 193 तक पहुंच गया। पत्नी बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा इमरान ने कहा कि पत्नी बुशरा बीबी की हालत के कारण ही उन्होंने अदालतों को चिट्ठी लिखने का फैसला किया। उनके मुताबिक, बुशरा की आंख के पर्दे यानी रेटिना में अप्रैल में परेशानी हुई थी। इसके बाद उनकी आंख की जटिल सर्जरी कराई गई। इमरान का आरोप है कि यह ऑपरेशन गुपचुप तरीके से किया गया और इसके बाद बुशरा को फिर अकेली कोठरी में भेज दिया गया। इमरान ने बताया कि इस महीने जब वह पत्नी से मिले तो बुशरा न तो रोशनी बर्दाश्त कर पा रही थीं और न ही अपनी आंखें खोल पा रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द दूसरा ऑपरेशन नहीं हुआ तो बुशरा की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। ———————- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी सेना का बागी बलूच लिबरेशन आर्मी का चीफ: फिदायीन मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग दी; 2025 में पाकिस्तान ने कहा था- हमले में मारा गया बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के पूर्व कैप्टन रहमान गुल को अपना नया कमांडर इन-चीफ नियुक्त किया है। BLA ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments